ट्रैक्टर से टकराई केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी की कार, आई चोट, सहायक-ड्राइवर भी घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2021, 06:30 PM IST

Pratap Chandra Sarangi: केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी की कार आज ओडिशा के बालासोर जिले के पोडासुली के पास एक ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे उन्हें चोटों का सामना करना पड़ा।

ट्रैक्टर से टकराई केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी की कार, आई चोट, सहायक-ड्राइवर भी घायल

बालासोर (ओडिशा): केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी रविवार को उस समय मामूली रूप से घायल हो गए, जब ओडिशा के बालासोर जिले में उनकी कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में मंत्री का सहायक और कार चालक भी घायल हुआ है।

उन्होंने बताया कि हादसा पोडासुल इलाके में नीलगिरि-काप्तीपाड़ा रोड पर तब हुआ, जब मंत्री अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बालासोर के बाधियेपाला गांव जा रहे थे। 

केंद्र में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री सारंगी के पैर और नाक में चोट लगी है और हादसे के बाद उन्हें नीलगिरि उपसंभागीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। अधिकारी ने बताया कि पैर में दर्द की शिकायत करने पर सारंगी को बाद में बालासोर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

End of Article