'Fake Corona Vaccine Certificate' की पोल खुलने के डर से शख्स ने बीवी- 3 बच्चियों की हत्या कर खुद को मारी गोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2021, 04:38 PM IST

जर्मनी में एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चियों की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी अपनी जान दे दी, इसके पीछे वजह फेक कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट बताई जा रही है।

'Fake Corona Vaccine Certificate' की पोल खुलने के डर से शख्स ने बीवी- 3 बच्चियों की हत्या कर खुद को मारी गोली

दुनियाभर में  Omicron की दहशत के बीच जर्मनी से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे जहां एक शख्स ने ना केवल अपनी पत्नी की हत्या की बल्कि अपनी 3 लड़कियों की भी गोली मारकर निर्ममता से हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मामला बर्लिन के दक्षिण में कोएनिग्स वुस्टरहाउजेन का है।

इस हत्याकांड के जरिए अपना पूरा परिवार खत्म करने वाले युवक डेविड ने पहले अपनी पत्नी लिंडा को निशाना बनाया फिर 4 साल, 8 साल और 10 साल की बेटी को गोली मार दी दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई और पड़ोसियों ने आवाज सुनकर पुलिस को खबर की, फिर जो मंजर सामने आया वो बेहद ही खौफनाक था।

"पत्नी लिंडा के लिए नकली वैक्सीन प्रमाणपत्र  बनावाया था"

डेविड ने एक सुसाइड नोट में इस हत्याकांड के पीछे की वजह को भी बताया, सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि उसने अपनी पत्नी लिंडा के लिए नकली वैक्सीन प्रमाणपत्र (Fake Corona Vaccine Certificate) बनावाया था, जिसकी जानकारी लिंडा के दफ्तर वालों को हो गई थी, उसे डर था कि किसी ने पुलिस को खबर दी तो देश के महामारी कानून के तहत उसको कड़ी सजा हो गई तो उनसे बच्चों की कस्टडी छीन ली जाएगी और बच्चों से दूर होने के डर से डेविड ने एक खौफनाक कदम उठा लिया।

जाली वैक्सीन सर्टिफिकेट जमा करने पर सख्त सजा का प्रावधान

पुलिस का कहना है कि देश में फेक यानी जाली वैक्सीन सर्टिफिकेट जमा करने पर सख्त सजा का प्रावधान है हाल ही में वैक्सीन का जाली दस्तावेज बनाने और बनवाने दोनों को अवैध यानी गैरकानूनी घोषित किया गया था।

End of Article