दुनिया

अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के खिलाफ छेड़ा अभियान, 8 सैन्य चौकियों पर किया कब्जा; हो रही अंधाधुंध गोलीबारी

Afghanistan Pakistan Conflict: अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाते हुए पाकिस्तान की सैन्य चौकियों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई नंगरहार और पक्तिया प्रांतों में शुरू की गई।

Image

तालिबान के लड़ाके (फाइल फोटो)

Photo : AP

Afghanistan Pakistan Conflict: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अफगानिस्तान ने हाल ही में पाकिस्तान एयरस्ट्राइक का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ हमले शुरू कर दिए।

अफगान का PAK चौकियों पर कब्जा

तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि अफगानिस्तान ने सीमा पर पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर बड़े पैमाने पर हमला किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस अभियान में अभी तक 15 चौकियों पर कब्जा किया जा चुका है। अफगानी मीडिया और स्थानीयों के मुताबिक, अफगानिस्तान की 201 खालिद बिन क्लीद कॉर्प्स की पहली बॉर्डर ब्रिगेड की चौथी बटालियन के अफगान डिफेंस फोर्स ने तोरखम के पास माचिनो चौकी पर कब्जा कर लिया।

पूर्वी अफगानिस्तान में स्थित सैन्य कोर के मीडिया कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि गुरुवार रात से नंगरहार और पक्तिया प्रांतों में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक के जवाब में 'भारी झड़पें' शुरू हुईं। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से इस कार्रवाई की तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई और हताहतों के बारे में भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अफगानिस्तान ने PAK के दावों को नकारा

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने रविवार को अफगानिस्तान सीमा के पास हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान ने दावा किया था कि इन हमलों में कम से कम 70 आतंकियों को मार गिराया है। पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलल चौधरी ने कहा था, ''अफगानिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। पाकिस्तान अपने नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है।''

पाकिस्तान अफगानिस्तान पर आरोप लगाता रहा है कि वह आतंकवादियों को हमलों के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल करने से रोकने में नाकाम रहा है। हालांकि, अफगानिस्तान ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि हमलों में कई नागरिकों की मौत हुई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article