दुनिया

अमेरिकी सेना के लिए गोला-बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

अमेरिका के टेनेसी राज्य के मैकेवेन इलाके में शुक्रवार तड़के एक विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और कोई भी जीवित नहीं बचा। यह हादसा Accurate Energetic Systems प्लांट में हुआ, जो सेना के लिए विस्फोटक सामग्री बनाता था। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के कई मील तक झटका महसूस किया गया।

Image

सेना के लिए गोला-बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में हुए भीषण धमाका।(फोटो सोर्स: AP)

Photo : AP
explosion in us factory

सेना के लिए गोला-बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में 16 लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: AP)

अमेरिका के टेनेसी राज्य में शुक्रवार तड़के सेना के लिए गोला-बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा। यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के कई मील तक झटका महसूस किया गया।

यह हादसा Accurate Energetic Systems नाम की फैक्ट्री में हुआ, जो अमेरिकी सेना के लिए विस्फोटक सामग्री की सप्लाई और अनुसंधान का काम करती है। विस्फोट के बाद फैक्ट्री का पूरा ढांचा ढह गया और वहां सिर्फ मुड़े हुए लोहे, राख और जली हुई गाड़ियों के ढेर रह गए।

हंफ्रीज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने बताया कि घटना स्थल से किसी भी व्यक्ति को जीवित नहीं निकाला जा सका है। उन्होंने भावुक होकर कहा, “यह हमारे समुदाय के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। हम सभी पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”

मैकेवेन के हैरिकेन चैपल चर्च में शनिवार को मृतकों और लापता लोगों के परिवारों के लिए एक प्रार्थना सभा रखी गई, जिसमें पूरे समुदाय के लोग शामिल हुए। पादरी टिम फैरिस ने कहा, “बहुत से परिवार सदमे में हैं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इस त्रासदी की गहराई का एहसास हो रहा है। अब उन्हें सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत है।”

राज्य प्रशासन ने “रैपिड डीएनए टीम” को मौके पर बुलाया है ताकि पीड़ितों की पहचान जल्द की जा सके। लगभग 300 बचावकर्मी घटनास्थल पर मलबा हटाने और साक्ष्य जुटाने में लगे हैं।

विस्फोट की वजह अभी तक साफ नहीं

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अमेरिकी एटीएफ (Alcohol, Tobacco, Firearms and Explosives Bureau) के बम विशेषज्ञ जांच में जुटे हैं। चूंकि फैक्ट्री में अब भी विस्फोटक पदार्थ मौजूद हैं, इसलिए जांच कार्य बेहद सतर्कता से किया जा रहा है।

स्थानीय निवासी टेरी बैग्सबी (68) ने कहा, “यह हादसा पूरे इलाके के लिए गहरा सदमा है। बहुत से लोग अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को खो चुके हैं। पूरे समुदाय में शोक की लहर है।”

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article