दुनिया

बदहाल PAK में खुद पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं, गश्त करते समय सात हो गए लापता; तलाशी अभियान जारी

Pakistan: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में गश्त करते समय सात पुलिसकर्मी लापता हो गए। जिला पुलिस प्रमुख अरशद खान ने रविवार को कहा कि ये पुलिसकर्मी अफगानिस्तान की सीमा से सटे दक्षिण वजीरिस्तान जिले से लापता हो गए। उन्होंने कहा कि लापता कर्मियों के बारे में अभी तक कोई खबर नहीं मिली है।

Image

पाकिस्तान पुलिस (फाइल फोटो)

Pakistan: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में गश्त करते समय सात पुलिसकर्मी लापता हो गए। जिला पुलिस प्रमुख अरशद खान ने रविवार को कहा कि ये पुलिसकर्मी अफगानिस्तान की सीमा से सटे दक्षिण वजीरिस्तान जिले से लापता हो गए। खान ने बताया कि लड्ढा थाने के तीन पुलिसकर्मी इंसाफ, आबिद और इस्माइल लड्ढा इलाके में नियमित गश्त के दौरान लापता हो गए।

तलाशी अभियान जारी

इसके अलावा, चार पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक अब्दुल खालिक, कांस्टेबल इरफानुल्ला, हबीबुल्ला और इमरान सरवाकई थाना क्षेत्र में तंगाह-चागमाली इलाके से लापता हो गए। उन्होंने कहा कि लापता कर्मियों के बारे में अभी तक कोई खबर नहीं मिली है और तलाशी अभियान जारी है। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) द्वारा नवंबर 2022 में सरकार के साथ संघर्षविराम समाप्त किए जाने के बाद पिछले एक साल में पाकिस्तान में खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है।

5 आतंकवादी ढेर

इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को सुरक्षा बलों के अभियान में टीटीपी के कम से कम पांच आतंकवादी मारे गए थे और दो घायल हो गए। मलकंद जिले में पुलिस और आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) द्वारा शुरू किए गए अभियान में आठ आतंकवादियों को पकड़ा भी गया था।

सहायक आयुक्त तहसील दरगई वहीदुल्ला खान ने पत्रकारों को बताया था कि यह अभियान मलकंद के मेहरदाय क्षेत्र में शुरू किया गया था। खान ने कहा था कि पुलिस और सीटीडी ने इस अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया था कि इस अभियान में पांच आतंकवादी मारे गए और दो घायल हो गए, जबकि आठ आतंकवादियों को पकड़ा गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article