दुनिया

US Plane Crash: इराक में अमेरिका का KC-135 रीफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत की पुष्टि

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने गुरुवार को (स्थायी समयानुसार) को कहा कि उसका री-फ्यूलिंग एयरक्राफ्ट KC-135 स्ट्रैटो टैंकर इराक में क्रैश हो गया। विमान में सवार छह क्रू सदस्यों में से चार की मौत की पुष्टि हो गई है।

Image

अमेरिका का KC-135 रीफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त (फोटो: AP )

US KC-135 Refuelling Aircraft: 12 मार्च को दोपहर लगभग 2 बजे (ET),पश्चिमी इराक (Iraq) में एक US KC-135 रीफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार छह क्रू सदस्यों में से चार की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि बचाव कार्य जारी है। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण दुश्मन की गोलीबारी या अपनी ही सेना की गोलीबारी (friendly fire) नहीं था। मृतक सैनिकों की पहचान तब तक गुप्त रखी जाएगी, जब तक उनके परिजनों को सूचित किए जाने के 24 घंटे पूरे नहीं हो जाते।

बता दें कि ईरान के खिलाफ युद्ध अभियान में अमेरिका को एक बड़ा नुकसान हुआ है। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने गुरुवार को (स्थायी समयानुसार) को कहा कि उसका री-फ्यूलिंग एयरक्राफ्ट KC-135 स्ट्रैटो टैंकर इराक में क्रैश हो गया।

कमांड ने कहा कि यह घटना ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान मित्र देश के आसमान में हुई। यह घटना शत्रु अथवा मित्र देश की फायरिंग की वजह से नहीं हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी सैन्य ताकत की प्रशंसा की

CENTCOM की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस बारे में और जानकारी उपलपब्ध होने पर बताया जाएगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'ईरान हालात बहुत तेजी से बदल रहे हैं।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी सैन्य ताकत की प्रशंसा की।

'ईरान के साथ स्थिति बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है'

व्हाइट हाउस में आयोजित महिला इतिहास माह कार्यक्रम में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकी सेनाएं मजबूत प्रदर्शन कर रही हैं और उन्होंने संकेत दिया कि मौजूदा कार्रवाई ईरान से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों से निपट रही हैं। उन्होने कहा कि 'ईरान के साथ स्थिति बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। हमारी सेना का कोई मुकाबला नहीं है। इसके जैसी सेना पहले कभी नहीं रही। किसी ने भी ऐसा पहले कभी नहीं देखा।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article