दुनिया

खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तान ने TTP के 22 आतंकियों को मार गिराया

आईएसपीआर ने बताया कि क्षेत्र में सभी आतंकियों का खात्मा सुनिश्चित करने के लिए तलाश अभियान जारी है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस सफल अभियान के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वे ‘बड़ी सफलताएं’हासिल कर रहे हैं।

Image

खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी के आतंकी मारे। तस्वीर-AP

Photo : AP

Pakistan: पाकिस्तान के उत्तरपश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 22 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना की मीडिया इकाई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को उत्तर वजीरिस्तान की सीमा से लगते बन्नू जिले में अभियान चलाया, जहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

तलाश अभियान जारी

बयान में कहा गया है, ‘अभियान के दौरान सैनिकों ने ख्वारिजों के ठिकाने को निशाना बनाया और भीषण मुठभेड़ के बाद 22 ख्वारिज मारे गए।’ ‘फितना अल-ख्वारिज’ शब्द का इस्तेमाल पाकिस्तान सरकार टीटीपी के आतंकवादियों के लिए करती है। आईएसपीआर ने बताया कि क्षेत्र में सभी आतंकियों का खात्मा सुनिश्चित करने के लिए तलाश अभियान जारी है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस सफल अभियान के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वे ‘बड़ी सफलताएं’हासिल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘पूरी कौम आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान की सेना के साथ खड़ी है। हम देश से हर तरह के आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

(इनपुट-भाषा)

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article