वायरल न्यूज़

VIDEO: राफ्टिंग कर रहे युवकों को लहरों में बहती दिखी गाय, फिर जो हुआ उसने कायम की इंसानियत की मिसाल, नजारा दिल जीत लेगा

VIDEO: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को इमोशनल कर दिया है। क्योंकि, राफ्टिंग कर रहे युवकों ने अनोखे अंदाज में गाय का रेस्क्यू किया है।

Image

अनोखे अंदाज में गाय को बचाया गया (तस्वीर साभार- @jpsin1)

VIDEO: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप कई बार सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जो सीधे लोगों का दिल जीत लेते हैं। जबकि, कुछ नजारे हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जो काफी इमोशनल कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। क्योंकि, इस वायरल वीडियो में नदी में बहती गाय को देखकर राफ्टिंग कर रहे युवकों ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया। आलम ये है कि यूजर्स युवकों की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में इंसानियत से बड़ा कुछ भी नहीं। कुछ लोग तो अपने कामों के जरिए इंसानियत की मिसाल कायम कर देते हं। सोशल मीडिया पर भी आप लोग इस तरह के कई वीडियो देखते होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं ऋषिकेश में गंगा नदी में कुछ लोग राफ्टिंग कर रहे थे। अचानक उनकी नजर नदी के बीच में तेज धारा में फंसकर डूब रही एक गाय पर पड़ी। इसके बाद जो युवकों ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

दिल जीतने वाला नजारा

वीडियो में आपने देखा किस तरह गाय को बचाया गया। कड़ी मशक्क्त के बाद डूब रही गया को नदी किनारे एक सुरक्षित स्थान पर सुरक्षित छोड़ दिया गया। लेकिन, यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को @jpsin1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये इंसानियत की असली मिसाल। कुछ का कहना है कि दिल जीतने वाला नजारा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article