Viral Video: कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें हर टाइम ऊट-पटांग चीजें करने की चुल्ल मची होती है। ऐसे लोग सुकून से एक जगह बैठते नहीं हैं और कुछ न कुछ हरकतें करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर पहले तो आपको लड़के पर गुस्सा आएगा, लेकिन जब पूरा वीडियो खत्म होने की कगार पर आएगा तो आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बिना वजह ही एक सांड को थप्पड़ मार देता है।
युवक को मिला इंस्टेंट कर्मा
बेजुबान जानवर को थप्पड़ मारने के बाद युवक ने सोचा भी नहीं होगा कि अगले ही पल उसे इंस्टेंट कर्मा मिलने वाला है। आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक सांड दौड़ रहा है। वह किसी रेस में हिस्सा लेने पहुंचा था। इस दौरान उसके दोनों तरफ लोग भीड़ लगाकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। भीड़ के बीच से ही वह सांड़ दौड़ता आता है। तभी एक उत्पाती युवक भीड़ में से निकलकर आगे आता है और दौड़ते हुए सांड की पीठ पर वार कर देता है। देखें वीडियो-
सांड की पीठ पर वार करके युवक को न जाने क्या मजा आता है। इसके बाद सांड आगे बढ़ जाता है। हालांकि, सांड के गले में एक लंबी रस्सी बंधी होती है। आप देख सकते हैं कि रस्सी का एक हिस्सा जमीन पर घिसटता हुआ आ रहा था। इसी रस्सी में युवक का पैर फंस जाता है। इसके बाद युवक बुरी तरह जमीन पर गिरता है। उस आदमी के साथ जो होता है, उसे देखकर आपके भी मुंह से निकल आएगा कि बेजबान जानवरों को परेशान नहीं करना चाहिए। वीडियो को @GaurangBhardwa1 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
