वायरल न्यूज़

हाल ही में लॉन्च हुआ iPhone 18 Pro, मार्केट में आने से पहले ही इस शख्स के लगा हाथ, लेकिन कैसे Video में देखें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स के हाथ में ऐसा जुगाड़ लगा कि iPhone 18 pro के लॉन्च होते ही मार्केट में बिकने से पहले उसके पास आ गया।

Image

iPhone 18 Pro के मार्केट में आने से पहले दुकानों तक पहुंच गया इसका जुगाड़ (X/@iNikhilsaini)

भारत में जुगाड़ की बातें अक्सर सुनने को मिलती हैं लेकिन इस बार एक मोबाइल रिपेयर शॉप का ऐसा जुगाड़ सामने आया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने iPhone 17 Pro को ठीक कराने मोबाइल रिपेयर की दुकान पर जाता है लेकिन वापस आते समय उसका फोन देखने में “iPhone 18 Pro” जैसा नजर आने लगता है। यह मामला इसलिए भी मजेदार है क्योंकि iPhone 18 Pro हाल ही में लॉन्च हुआ है और यह अभी भारत में नहीं बिक रहा है। इसकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। ऐसे में लोग इस सोच में पड़ गए कि आखिर यह नया आईफोन लॉन्च होते ही मार्केट की लोकल दुकानों तक कैसे पहुंच गया?

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

रिपेयर के लिए गया था iPhone 17 Pro

सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, शख्स अपना iPhone 17 Pro लेकर एक लोकल मोबाइल रिपेयर शॉप पर गया था। फोन की मरम्मत के बाद जब वह वापस आया तो फोन के पीछे का डिजाइन और खासकर उसका रंग देखकर ऐसा लगा, जैसे यह नया iPhone 18 Pro हो। पहली नजर में देखने वाला कोई भी व्यक्ति कन्फ्यूज हो सकता था।

असल में क्या था पूरा जुगाड़?

दरअसल, यह कोई असली iPhone 18 Pro नहीं था। वीडियो में बताया गया कि फोन के पीछे एक खास तरह की “कन्वर्टर किट” या कवर लगाया गया था। इससे पुराने iPhone 17 Pro का लुक नए मॉडल जैसा दिखाई देने लगा। यानी फोन वही पुराना था, लेकिन उसका बाहरी लुक बदल दिया गया था। खास रंग और बैक डिजाइन की वजह से यह देखने में नए iPhone 18 Pro जैसा लग रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @iNikhilsaini नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। इस जुगाड़ का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई लोगों को यह पूरा मामला बेहद मजेदार लगा। कुछ यूजर्स ने इसे भारतीयों का “अल्टीमेट जुगाड़” बताया तो कुछ ने कहा कि 18 Pro जैसा दिखने वाला “देसी वर्जन” सामने आ गया। वहीं कई अन्य लोगों का कहना है कि भारत में जुगाड़ की रफ्तार वाकई देखने लायक है। ऐसे ही एक पोस्ट में दावा किया गया कि भारतीय बाजार में iPhone 17 Pro और Pro Max के लिए ऐसी कन्वर्टर किट आनी शुरू हो गई हैं, जो फोन को नए सीरीज जैसा लुक दे सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article