बॉलीवुड

'लीव इंडिया नोटिस' के खिलाफ Imran Khan की याचिका पर सुनवाई टली

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए है। उन्होंने भारत छोड़ने के नोटिस को अदालत में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर सुनवाई 26 अक्टूबर से टलकर अब 27 अक्टूबर को होगी।

Image

इमरान खान की याचिका पर सुनवाई टली (pic credit-instagram)

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रही हैं। मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस मिला था। अब इस मामले में एक्टर ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सोमवार, 26 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई टल गई है। अब कोर्ट मंगलवार, 27 अक्टूबर को उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा। इमरान ने विदेशी नागरिकों के पंजीकरण से जुड़े विभाग (FRRO) के उस नोटिस को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-KWK 9 विवाद पर Rashmika Mandanna का करारा जवाब, विजय देवरकोंडा ने भी ट्रोल्स की लगाई क्लास)

टल गई सुनवाई

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने कुछ समय मांगा। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई एक दिन के लिए टाल दी। इसे कानूनी भाषा में थोड़े समय के लिए सुनवाई स्थगित करना कहा जाता है। अब सभी की नजरें मंगलवार को होने वाली सुनवाई पर हैं, जहां इमरान की याचिका पर आगे की कार्रवाई होगी। यह पूरा मामला मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। प्रदर्शन में मतदाता सूची के SIR को लेकर भी विरोध जताया गया था। इमरान 10 अक्टूबर को इस प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस की हिरासत में लिए गए थे। हिरासत में लिए जाने के बाद एक्टर ने पुलिस वैन में बैठे हुए अपनी तस्वीर भी शेयर की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान के पास अमेरिकी पासपोर्ट है। आरोप है कि भारतीय नागरिक नहीं होने के बावजूद वह प्रदर्शन में शामिल हुए। इसी मामले में इमिग्रेशन कानून की धारा 29 और 7 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। बताते चलें कि इमरान खान ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस लिस्ट में ‘जाने तू... या जाने ना’ से लेकर ‘दिल्ली बेली’ तक के नाम शामिल है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article