भारतीय अदाकारा रश्मिका मंदाना का हिन्दी एक्सेंट अक्सर लोगों के बीच चर्चा में रहता है, जिसकी वजह से उनको ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। कुछ दिनों पहले वो कॉफी विद करण 9 के एपिसोड में भी नजर आई थीं, जिसमें करण जौहर ने उनसे इस बारे में सवाल किया था। रश्मिका मंदाना ने बताया कि वो जैसे बोलती हैं, उन्हें उस पर प्राउड है। अगर लोगों को उनका एक्सेंट साउथ इंडियन लगता है तो कोई बात नहीं है। वो वहां से हैं, जिस कारण उनकी हिन्दी में साउथ इंडियन एक्सेंट नॉर्मल है। इसके बाद उन्हें फिर से लोगों ने निशाना बनाना शुरू कर दिया, जिसके खिलाफ जावेद अख्तर ने मोर्चा संभाला। जावेद अख्तर ने रश्मिका का साथ दिया और ट्रोल्स को चुनौती दी कि वो तमिल भाषा में कुछ लाइन्स बोलकर दिखाएं। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'लीव इंडिया नोटिस' के खिलाफ Imran Khan की याचिका पर सुनवाई टली
जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा, "जिन लोगों को तमिल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के एक्सेंट से प्रॉब्लम है, उन्हें एक बार तमिल में कुछ लाइन्स जरूर बोलनी चाहिए। तमिल भारत की सबसे पुरानी स्पोकन लैंगुएज है, मैं देखना चाहता हूं कि वो लोग तमिल में कैसे बोलते हैं? भाषा पर गुमान करना गलत है और ये एक्सेप्ट नहीं किया जाना चाहिए।" Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing: जेल से छूटे इंजीनियर ने रची थी साजिश, हमले में इस्तेमाल हुई जिगाना और देसी पिस्टल
Rashmika Mandanna का साथ देने की वजह से ट्रोल हो रहे हैं Javed Akhtar
जावेद अख्तर ने जब से रश्मिका मंदाना का सपोर्ट किया है, तब से ही लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। असल में रश्मिका मंदाना कर्नाटका से रिश्ता रखती हैं, जिस कारण लोग जावेद अख्तर को करेक्ट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि ट्वीट करने से पहले उन्हें समझना चाहिए था कि साउथ में रहने वाला हर कोई मदरासी नहीं है और तमिल ही नहीं बोलता है। जावेद अख्तर को जैसे ही लोगों ने करेक्ट किया, वैसे ही उन्होंने अपनी गलती मानी और बताया कि वो क्या कहना चाहते थे।
