वायरल न्यूज़

झरना नहीं, आग की नदी! साल में सिर्फ कुछ मिनटों के लिए दिखता है प्रकृति का यह चमत्कार, Video देख फटी रह जाएंगी आंखें

सोशल मीडिया पर एक झरने का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की हैरानी का कोई ठिकाना नहीं रहा। आप भी इस नजारे को देखने के बाद दंग रह जांएगे।

Image

योसेमाइट फायरफॉल (X/@maniaUFO)

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जहां प्रकृति अपने सबसे अनोखे रूप में नजर आती है। ऐसी जगहों के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन अक्सर देखने को मिलते हैं। हाल में एक ऐसी ही अनोखे जगह का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जहां प्रकृति का एक ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। जिसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

कहां देखने को मिलता है यह नजारा?

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक झरने से पानी की धारा सुर्यास्त के समय सुनहरी-नारंगी आग में बदल जाती है। जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @maniaUFO नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Video) के कैप्शन में इस अद्भुत झरने के बारे में कुछ जानकारी भी दी गई है। जहां बताया गया है कि यह नजारा नॉर्थ अमेरिका के योसेमाइट जलप्रपात (Yosemite waterfall) का है। जो योसेमाइट नेशनल पार्क (Yosemite National Park) में स्थित है।

ये भी पढ़ें:

हर साल देखने को मिलता है यह खूबसूरत नजारा?

यहां हर साल एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है, जिसे 'आग की नदी' (River of Fire) कहते हैं। वैसे तो आम दिनों में यह एक साधारण सा झरना लगता है, लेकिन फरवरी के महीने में कुछ खास दिनों के लिए यह आग की नदी जैसा दिखने लगता है। यह झरना एल कैप्टन (El Capitan) की ऊंची चट्टान से नीचे गिरता है। दरअसल, यहां सूर्यास्त के समय सूरज की किरणें एक खास एंगल से इस झरने पर पड़ती हैं, जिससे इस झरने में बहने वाला पानी सुनहरे और नारंगी रंग में आग की तरह चमकने लगता है। इस वक्त इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे चट्टान से पिघला हुआ लावा नीचे बह रहा हो। यह नजारा इतना खूबसूरत होता है कि लोग इसे देखकर हैरान रह जाते हैं।

कब देखने को मिलती है प्रकृति की यह खूबसूरती?

यह घटना हर साल फरवरी के बीच से लेकर अंत तक होती है, और वह भी सिर्फ 10 से 15 मिनट के लिए, जिसे देखने के लिए हजारों लोगों इकट्ठा होते हैं। सोशल मीडिया पर इस नजारे का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग हैरान भी हो रहे हैं और प्रकृति की खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article