सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों की नजरों को धोखा देने का काम करते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो (Video) इस वक्त फिर वायरल हो रहा है। जिसने लोगों को भ्रम में डाल दिया है। पहली नजर में तो लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर माजरा क्या है। इस वायरल वीडियो को पूरा देखने के बाद ही लोगों का भ्रम दूर हुआ।
ये भी पढ़ें:
वीडियो देख लोगों को हुआ कन्फ्यूजन
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को पहली नजर में देखने से लगता है कि एक शख्स अपने हाथ पर कुछ लकड़ी की सूखी टहनियों को रखे हुए हैं। लेकिन अगले ही पल उन सूखी लकड़ियों में जब हलचल होती है तो पता चलता है कि ये कोई सूखी लकड़ी की टहनी नहीं बल्कि कीड़े हैं। वायरल वीडियो को लेकर कुछ जानकारी जुटाने पर पता चला कि इन कीड़ों का नाम बफ-टिप मॉथ है। ये कीड़े देखने में टूटी हुई लकड़ी की टहनी के टुकड़े लगते हैं। मगर असल में ये कीड़े होते हैं। इन कीड़ों की यही सबसे बड़ी खासियत है।
क्या है इस कीड़े की खासियत
प्रकृति में आपको ऐसे तमाम जीव मिल जाएंगे, जो अपना रंग बदलकर या फिर उनका रंग ही कुछ ऐसा होगा कि जिससे वे अपने आप को ऐसे छुपा लेते हैं, जिसे पहचानना तक मुश्किल हो जाता है। बता दें कि बफ-टिप मॉथ नाम का यह कीड़ा जब आराम करता है तो वह अपने पंखों को कुछ इस तरह मोड़ लेता है कि वह देखने में बिल्कुल लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़े की तरह लगता है। यह कीड़ा अपने आप को शिकारी पक्षी और जानवरों से बचाने के लिए इस तरह का हथकंडा अपनाता है। सोशल मीडिया पर इस कीड़े का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग हैरान हैं। नजरों के इस भ्रम को देख ऐसा लग रहा जैसे यह कोई जादू हो।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
