Viral Video: कहते हैं कि एक मां अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। जब बात जिम्मेदारी और संघर्ष की आती है, तो वह हर मुश्किल चुनौती को मुस्कुराकर पार कर लेती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों लद्दाख (Ladakh Video) का एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक वीडियो छाया हुआ है, जिसे देखकर हर किसी का दिल पसीज रहा है और लोग इस मां के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लद्दाख की कड़कड़ाती ठंड के बीच एक महिला पेट्रोल पंप पर मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रही है। वह एक बाइक में पेट्रोल भर रही है, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि उसकी पीठ पर कपड़े के सहारे एक नन्हा बच्चा बंधा हुआ है। टोपी पहने यह मासूम बच्चा अपनी मां की पीठ से बार-बार बाहर झांकता नजर आता है, जबकि मां बिना किसी शिकायत के अपने काम में जुटी हुई है। वीडियो के बैकग्राउंड में बजता भावुक संगीत इस दृश्य को और भी हृदयस्पर्शी बना देता है। जिस तरह का नजारा था उसने हर किसी को भावुक कर दिया। आप भी देखें ये वीडियो...
नजारे ने किया भावुक
वीडियो देखकर आपका दिल भी जरूर पिघल गया होगा। कई लोग तो इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को priyankasmiles नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पर अब तक मिलियन में व्यूज आ चुके हैं। जबकि, आठ लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यही असली नारी सशक्तिकरण है। बिना कोई ड्रामा किए, अपनी जिम्मेदारियों को पूरी शिद्दत से निभाना ही असली ताकत है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मां से बड़ा योद्धा इस दुनिया में कोई नहीं होता। ठंड और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बच्चे को साथ रखकर काम करना आसान नहीं है।लद्दाख जैसे दुर्गम और कठिन मौसम वाले इलाके में इस तरह का काम करना अपने आप में चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में एक हाथ में बच्चे की देखरेख और दूसरे हाथ से आजीविका कमाने का यह संतुलन हर किसी के लिए एक मिसाल बन गया है।
