वायरल न्यूज़

VIDEO: चुटकियों में तरबूज से निकाल दिया एक-एक बीज, भाभी की टेक्निक देखकर फैन हो गए लोग

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 27, 2024, 10:30 AM IST

Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि भाभी ने तरबूज से बीज निकालने का ऐसा देसी जुगाड़ निकाला जिसे देखकर सचमुच दिमाग घूम जाएगा। उनकी टेक्निक का ये वीडियो लाखों व्यूज बटोर चुका है।

Image

तरबूज से बीज निकालने के लिए भाभी ने निकाला देसी जुगाड़। (Photo/Instagram)

Viral Video: गर्मी के मौसम में तरबूज सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है। मगर तरबूज खाते समय हमें इसके बीज जरूर परेशान करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि फल के भीतर बीज होने की वजह से सभी को निकालना आसान नहीं होता। मगर क्या हो जब फल में छिपे सभी बीजों को चुटकियों में बाहर निकाला लिया जाए। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होगा, मगर अभी इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल है। इसमें देखेंगे कि कैसे एक भाभी ने देसी टेक्निक का इस्तेमाल कर सारे बीज चुटकियों में एक साथ निकालकर रख दिए।

चुटकियों में तरबूज से बाहर निकाले बीज

वीडियो में देखेंगे कि भाभी किचन में तरबूज काट रही हैं। इसमें वो तरबूज काटने के बाद इसके बीज बाहर निकालने की कोशिश करती हैं। मगर सभी बीजों को निकालने में काफी मेहनत और मुश्किल नजर आती है। मगर एकाएक भाभीजी के दिमाग में ऐसा आइडिया आया कि चुटकियों में सारे बीज बाहर निकाल दिए। इसमें देखेंगे कि उन्होंने तरबूज के छोटे-छोटे टुकड़े करने के बाद इन्हें एक बर्तन में रख दिया। इसके बाद वो बर्तन को कई बार हवा में हिलाती हैं। हैरान हो जाएंगे कि कुछ सेकंड बाद उन्होंने जैसे ही तरबूज के टुकड़े वापस प्लेट में रखे तो इसमें एक भी बीज नजर नहीं आता है।

देखिए वीडियो

तरबूज से बीज निकालने वाला भाभी की देसी टेक्निक का ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है और वो उनके फैन बन गए हैं। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर arvind_tinu_0311 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article