Ajab Gajab News: नौकरी पाने के लिए आज कल लोग काफी मजेदार-मजेदार रिज्यूमे बनाते हैं। कई लोग तो रिज्यूमे में काफी एक्सपेरिमेंट भी करते हैं, जिनकी चर्चाएं भी होती हैं। सोशल मीडिया पर रिज्यूमे की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। लेकिन, एक महिला ने कंपनी को रिज्यूमे भेजने का ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखखर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है और लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ये अजीबोगरीब मामला अमेरिका का है, जहां एक महिला ने केक पर अपना सीवी प्रिंट करवाकर NIKE कंपनी को भेजा है। महिला ने इस मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर शेयर किया है। महिला ने बताया कि कुछ हफ्ते पहले मैंने केक पर अपना सीवी कंपनी को भेजा था। हालांकि, ये केक खाने लायक था। महिला का कहना है कि नाइक का एक बड़ा कार्यक्रम था। इसमें कार्यक्रम में कई मेगास्टार मौजूद थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि कंपनी में किसी पद के लिए भर्तियां नहीं चल रही है। महिला ने बताया कि मैं उन्हें ये बताना चाहती थी कि मैं कौन हूं।
रिज्यूमे भेजने का अनोखा तरीका
उन्होंने कहा कि इस बड़ी पार्टी में केक भेजने से बेहतर तरीका क्या हो सकता था। हालांकि, महिला को नौकरी मिली या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। लेकिन, यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। कुछ लोग इस क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं। हालांकि, इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं।
