Tempting Monkey Prank Video: बंदर को केला खाना बहुत पसंद होता है। काफी लोग ऐसे होते हैं, जो बंदरों को केला खाने के लिए देते हैं। लेकिन कुछ लोगों को मस्ती करना पसंद होता है। ऐसे में बंदर के साथ ही मस्ती करने लगते हैं। कुछ ऐसा ही ये वीडियो है, जिसमें गाड़ी में बैठा शख्स बंदर को केला दिखाकर ललचा रहा है। ऐसे में उसके साथ उसका दोस्त गजब का प्रैंक करता है, इसके बाद लड़के का मुंह देखने लायक है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में गाड़ी में बैठकर लड़का बंदर को केला दिखाकर ललचा रहा था, तभी उसका दोस्त गाड़ी का शीशा खोल देता है। ऐसे में लड़के की हालत एकदम पंचर हो जाती है और आगे की सीट से पीछे भाग जाता है। ये नजारा इतना मजेदार है कि आपकी हंसी नहीं रुकेगी। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को काफी लाइक और शेयर कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा प्रैंक एक दोस्त ही कर सकता है।
बंदर के मस्ती करते समय दोस्त ने कर दिया प्रैंक
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसका दोस्त तो खेल गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि लड़के के साथ खतरनाक वाला प्रैंक हो गया। बता दें, इस वीडियो को 'nelson_elank_07' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको भाभी का ये तहलका डांस कैसा लगा, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
