वायरल न्यूज़

दो गाड़ियों के बीच से बाइक निकालना चाहता था शख्स, स्टंट दिखाने के चक्कर में हुआ चारों खाने चित्त, देखें शॉकिंग VIDEO

Viral Video: इस वीडियो में दो गाड़ियों के बीच एक मोटरसाइकिल सवार ऐसा जोखिम भरा स्टंट करता नजर आ रहा है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। जिस अंदाज में शख्स गाड़ियों के बीच से बाइक को निकालना चाह रहा था, उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगा।

Image

ओवरस्मार्ट के चक्कर में हो गया खेल (तस्वीर साभार- @ankitpardhan_black_raider)

Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और शेयर पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक शख्स व्यस्त सड़क और भारी ट्रैफिक के बीच अपनी मोटरसाइकिल पर ऐसा खतरनाक और अजीबोगरीब स्टंट (Stunt Video) करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें और भारी ट्रैफिक है। इसी बीच एक मोटरसाइकिल सवार चलती गाड़ियों के ठीक बीच में अपनी बाइक पर इस तरह स्टंट करता है कि उसे आसपास की दुनिया का कोई होश ही नहीं रहता। वीडियो पर कैप्शन भी लिखा हुआ है कि दुनिया ही भूल गया भाई, जो इस पूरी घटना को सटीक रूप से बयां करता है। जल्दबाजी के चक्कर में परिणाम ये हुआ कि शख्स बाइक लेकर चारो खाने चित्त गिर पड़ा। जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं। ट्रैफिक के बीच इस तरह का संतुलन बिगड़ना न केवल उस ड्राइवर के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। देखें वीडियो...

    स्टंट के चक्कर में हो गया खेल

    तो आप देखा किस तरह बाइक सवार स्टंट के चक्कर में बीच सड़क गिर पड़ा। गनीमत ये रही कि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। विशेषज्ञों का हमेशा से यही मानना रहा है कि स्टंट हमेशा बंद परिसरों या खेल के मैदानों में सुरक्षा उपकरणों के साथ किए जाने चाहिए। मुख्य सड़कों पर इस तरह के जानलेवा स्टंट करना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन तो है ही, साथ ही यह एक गंभीर अपराध भी है। थोड़ा सा भी संतुलन बिगड़ने पर यह किसी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकता है, जिसमें जान जाने का भी जोखिम रहता है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को ankitpardhan_black_raider नाम के पेज से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article