वायरल न्यूज़

पति को खोजते हुए पूल बार पहुंची पत्नी, नशे में देख जो किया उसने पूरे मर्द समाज का दिल जीत लिया

सोशल मीडिया पर एक जिम्मेदार पत्नी का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पत्नी नशे में धुत्त अपने पति को ठेले पर लादकर अपने घर ले जा रही है।

Image

नशे में डूबे शख्स को ठेले पर लादकर ले जाती पत्नी (X/@mog_russEN)

पति को नशे की हालत में देख अधिकतर पत्नियां उनसे नाराज हो जाती हैं। वे अपने पति से बात नहीं करतीं या फिर उन्हें घर से बाहर ही रखती हैं, खुद के पास आने तक नहीं देतीं। कई बार तो नौबत लड़ाई-झगड़े तक आ जाती है। इसी डर से लोग अपनी पत्नियों से छुपकर शराब पीते हैं। मगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने पत्नियों के इस रवैये को लेकर लोगों की सोच को बदल डाला।

पति को खोजते हुए पूल बार पहुंची पत्नी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अचानक बिलियर्ड्स हॉल में घुसकर अपने पति को ढूंढने लगती है। थोड़ी दूर तक नजर दौड़ाने के बाद उसे उसका पति एक जगह बैठा नजर आया। जो देखने से नशे में धुत्त लग रहा था। बीवी को देख लोग सोच रहे थे कि शायद अब इस शख्स की अच्छे से धुनाई होगी या फिर कोई फैमिली ड्रामा होगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ बल्कि आगे पत्नी ने जो कुछ भी किया उसने लोगों को हैरत में डाल दिया। जिस वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

ये भी पढ़ें:

पति को ठेले पर आराम से लिटाकर ले घर ले गई पत्नी

आगे वीडियो में दिखता है कि महिला बिना कोई गुस्सा दिखाए या डांट-फटकार किए, शांति से एक हाथ ठेला लेकर आती है और फिर वह उस ठेले में तकिया और कंबल डालकर अपने पति को आराम से उस ठेले में लिटा देती है। इसके बाद पत्नी उस ठेले को बड़े ही आराम से धकाते हुए अपने घर की ओर ले जाती है। यह पूरा नजारा इतना प्यारा लगता है कि इस वीडियो को दखने के बाद लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि काश ऐसी हमारी पत्नी भी होती।

लोग बोले- ऐसी पत्नी हर किसी को मिले

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @mog_russEN नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 34 लाख लोगों ने देखा और 38 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसी पत्नी ही चाहिए जिंदगी में।" एक यूजर ने लिखा, "पति को बार से उठाने का असली तरीका यहीं होता है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article