वायरल न्यूज़

Viral Video: नशे की हालत में वंदे भारत पर पत्थरबाजी, युवक ने पत्थर मारकर तोड़े ट्रेन के शीशे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि नशे में धुत एक 23 साल के लड़के ने शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की।

Image

पुलिस की गिरफ्त में नशेड़ी युवक सनी कांबले (X/@gharkekalesh)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का नशे की हालत में अपने हाथ में पत्थर लिए खड़ा है और वह वंदे भारत के कांच के शीशों पर हमला कर रहा है। कोच के अंदर बैठा यात्री उस लड़के का वीडियो बना रहा है। लड़के के हाथ में पत्थर साफ-साफ दिख रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद लड़के को पुलिस ने पकड़ लिया और उससे खुद उसका गुनाह कबूल करवाया, जिसका वीडियो भी शेयर किया गया है।

नशे में धुत्त युवक ने वंदे भारत ट्रेन पर मारे थे पत्थर

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों

ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में इस घटना के बारे में थोड़ी जानकारी भी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि मुंबई के नजदीक ठाकुरली और कल्याण स्टेशनों के बीच एक 23 साल के लड़के सनी कांबले ने नशे की हालत में शिरडी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22223, CSMT-साईंनगर शिरडी) पर पत्थर फेंके। सनी कांबले एक स्क्रैप डीलर है और वह उस वक्त नशे की हालत में था, जब वह ट्रेन पर पत्थर फेंक रहा था।

RPF और क्राइम इंटेलिजेंस की टीम ने लड़के को पकड़ा

लड़के के ट्रेन पर पत्थर फेंकने से ट्रेन के चार कोच – C1, C3, C4 और C7 की खिड़कियों के कांच के शीशे टूटकर चकनाचूर हो गए। घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:15 बजे की बताई जा रही है, जब प्रीमियम वंदे भारत एक्सप्रेस तेज रफ्तार से गुजर रही थी। इस घटना के बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच की संयुक्त टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपी को कल्याण से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सनी कांबले ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने उस दिन शराब पी थी और वह नशे की हालत में ट्रैक के पास घूम रहा था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article