वायरल न्यूज़

सांप होगा तू अपने घर का! खेल-खेल में बच्चे ने दोनों हाथों से पकड़ लिया सांपों का जोड़ा, खतरनाक Video देख हालत हो जाएगी पतली

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जहां एक तरफ कुछ लोगों ने बच्चे को "यमराज का रिश्तेदार" बताया तो वहीं कुछ लोगों ने "कंट्री किड्स बिल्ट डिफरेंट" कहकर बच्चे की खूब तारीफ की।

Image

सांप से खेलता बच्चा (Instagram/@kalyugpur)

सोशल मीडिया के इस जमाने में ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों को आंखें फाड़कर देखने पर मजबूर कर देताे हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख हर किसी की सांसें अटक गईं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक मासूम बच्चा खेल-खेल में दो सांपों को ऐसे पकड़कर उनके साथ खेल रहा है जैसे वे सांप नहीं कोई खिलौने हों।

हाथ में सापों को लेकर खेलते दिखा बच्चा

वीडियो में दिख रहा बच्चा मुश्किल से 3-4 साल का ही होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चे के दोनों हाथों में सांप लिपटे हुए हैं। सांप तड़प रहे हैं लेकिन वह छोटा साहसी बच्चा बिल्कुल बेफिक्र होकर उनके साथ खेल रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इस बारे में वीडियो में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा अपने घर की सीढ़ियों से आंगन में उतर कर आता है और वहां दिख रहे दो सांपों को अपने दोनों हाथों से पकड़ लेता है। बच्चा एक सांप को एक हाथ में पकड़े दिख रहा है और दूसरे हाथ में भी एक और सांप पकड़े हुए है।

वीडियो देख हैरान रह गए लोग

बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @kalyugpur नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये है गांव के देसी बालक का साहस।" दूसरे ने लिखा, "वीडियो बनाने वाले को बच्चे की जान बचानी चाहिए ना कि रील बनानी चाहिए।" तीसरे ने लिखा, "सपेरा बस्ती में ये आम बात होती है, शायद वहीं का वीडियो है।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article