वायरल न्यूज़

चाहते तो सीट पर बैठकर आराम से साइकिल चला सकते थे लेकिन इनकी मस्ती देख रहे जनाब, खतरनाक स्टंट करते बच्चों का Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर कुछ बच्चों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपनी साइकिल से खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इन बच्चों की खुराफात देख हर कोई दंग रह गया और इस सोच में पड़ गया कि आखिर इतनी छोटी उम्र में ये बच्चे इतना खतरनाक स्टंट कैसे कर पा रहे हैं।

Image

साइकिल से स्टंट करते दिखे बच्चे (Instagram/@naughtyworld)

स्टंट के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कई दफा तो ऐसे भी स्टंट्स देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देख उनकी कल्पना करना भी मुश्किल हो जाती है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ बच्चे बेहद ही खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जिन्हें देख ये यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि आखिर इतनी छोटी उम्र में ये बच्चे इतने खतरनाक स्टंट कर कैसे रहे हैं। क्या इनके अंदर से डर नाम की चीज निकल चुकी है।

साइकिल से खतरनाक स्टंट करते दिखे बच्चे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे अपनी साइकिल की सीट को हटाकर उसकी जगह एक पटरे को चिपका रखा है। फिर ये बच्चे अपनी साइकिल को ढलान से नीचे फुल स्पीड में दौड़ाकर उस पटरे पर लेट गए हैं। साइकिल तेज रफ्तार में ढलान से आगे बढ़ रही है और बच्चे अपनी मस्ती में चले जा रहे हैं।

वीडियो देख लोगों को याद आया अपना बचपन

बच्चों के इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर अब तक तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये कौन सी साइकिल है, जो हमने अपने बचपन में एक्सप्लोर नहीं की थी।" दूसरे ने लिखा, "बचपन के दिन सबसे ज्यादा यादगार होते हैं।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article