वायरल न्यूज़

दुनिया में किस महिला ने दिया था सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म, ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे सही जवाब

मां बनना दुनिया का सबसे बड़ा वरदान माना जाता है, लेकिन इतिहास में एक ऐसी महिला भी हुई है, जिसे मातृत्व का सुख इतनी बार मिला कि सुनने वाले दंग रह गए। इस महिला के नाम दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देने का रिकॉर्ड है, जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

Image

सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देने वाली महिला, सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

एक महिला अपने जीवन में कितनी बार और कितने बच्चों को जन्म दे सकती है? आपमें से अधिकतर लोगों का जवाब ज्यादा से ज्यादा 10-12 होगा, लेकिन इस दुनिया में एक ऐसी भी महिला थी जिसने 2-4 नहीं बल्कि 69 बच्चों को जन्म दिया था। जी हां, आपने सही पढ़ा, इस महिला ने 27 बार में 69 बच्चों को जन्म दिया था। इस महिला के नाम सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड भी है। यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है।

इस महिला ने 27 बार में पैदा किए थे 69 बच्चे

द जेंटलमैन मैगजीन बताती है कि रूस की रहने वाली वैलेंटीना वासिलीयेवा (Valentina Vassilyeva) को दुनिया की सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देने वाली महिला माना जाता है। माना जाता है कि वैलेंटीना ने कुल 69 बच्चों को जन्म दिया था। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है और यह आज तक टूट नहीं पाया। वैलेंटीना वासिलीयेवा रूस के किसान फ्योदोर वासिलीयेव की पहली पत्नी थी, और उन्होंने इन बच्चों को एक-एक कर नहीं बल्कि 27 बार में पैदा किया था। जिनमें से ज्यादातर बच्चे जुड़वां, तिड़वां और चौड़वां हुए थे।

महिला ने कुल 69 बच्चों को दिया था जन्म, सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

महिला ने कुल 69 बच्चों को दिया था जन्म, सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

किसी चमत्कार से कम नहीं है यह मामला

ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, वैलेंटीना ने 16 बार जुड़वां बच्चे, 7 बार तिड़वां बच्चे और 4 बार चौड़वां बच्चों को जन्म दिया था। कुल मिलाकर वे 27 बार गर्भवती हुईं थीं और 69 बच्चों का जन्म दिया था। यह घटना 18वीं सदी (लगभग 1707 से 1782) के बीच की मानी जाती है। उस समय आधुनिक मेडिकल सुविधाएं नहीं थीं, इसलिए इतनी बार सुरक्षित प्रसव अपने आप में चमत्कार जैसा माना जाता है। हालांकि कई इतिहासकारों का मानना है कि 69 बच्चों को जन्म देना और उनका पालन-पोषण करना कल्पना से परे है।

पति ने की थी दो शादियां

माना जाता है कि वैलेंटीना वासिलीयेवा 76 साल की उम्र तक जीवित रहीं। यह भी बताया जाता है कि वैलेंटीना वासिलीयेवा के पति ने दूसरी शादी भी की थी और उस दूसरी पत्नी से भी उसके 18 बच्चे थे। दूसरी पत्नी कुल 8 बार गर्भवती हुई थी और उसने 6 बार जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था और दो बार तिड़वां बच्चे को जन्म दिया था। दोनों शादियों से फ्योदोर वासिलीयेव को कुल 87 बच्चे हुए थे जिनमें से 82 जिंदा रहे।

महिला कुल 27 बार हुई थी गर्भवती, सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

महिला कुल 27 बार हुई थी गर्भवती, सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

दोनों शादी से कुल 87 बच्चे

इस मामले की रिपोर्ट निकोल्स्क मठ ने 27 फरवरी 1782 को मॉस्को को दी थी, जिसने हर जन्म का रिकॉर्ड रखा था। सेंट पीटर्सबर्ग पैनोरमा में 1834 की एक और रिपोर्ट में लिखा है, "27 फरवरी 1782 के दिन, निकोल्स्की मठ से मॉस्को एक लिस्ट आई जिसमें यह जानकारी थी कि शुया जिले के एक किसान, फ्योडोर वासिलयेव, जिसकी दो शादियां हुई थीं, उसके 87 बच्चे थे। उसकी पहली पत्नी ने 27 बार गर्भवती होने पर 16 जोड़े जुड़वां, सात सेट तिड़वां और चार सेट चौड़वां बच्चों को जन्म दिया। उसकी दूसरी पत्नी ने आठ बार गर्भवती होने पर छह जोड़े जुड़वां और दो सेट तिड़वां बच्चों को जन्म दिया। उस समय एफ. वासिलयेव 75 साल का था और उसके 82 बच्चे जीवित थे।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article