आपने पीसा की झुकी हुई मीनार (Leaning Tower Of Pisa, Italy) के बारे में जरूर सुना होगा। अपने झुके होने के लिए यह मीनार पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।
इटली की शान यह मीनार अपनी अनूठी वास्तुकला के लिए जानी जाती है। इसका झुकाव ही इसे रहस्यमयी बनाता है। लाखों पर्यटक इसे देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं।
आज तक हमने मीनारों को सीधे खड़ा देखा है, लेकिन यह पहली मीनार ऐसी है जो झुके होने के बाद भी आज तक अपनी जगह पर मजबूती से खड़ी है।
इसके रहस्यमयी वास्तुकला को देखकर ही इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। ऐसे में क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार कितनी झुकी है?
यकीनन आपको इसका जवाब नहीं मालूम होगा, हो सकता है कि कुछ लोगों को इस बारे में पता हो, लेकिन यह सबको नहीं मालूम होगा। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल, पीसा की झुकी हुई मीनार उतनी ज्यादा नहीं झुकी जितनी लोग सोचते हैं। फिलहाल, यह मीनार 3.97°–3.99° (लगभग 4 डिग्री) के कोण पर झुकी हुई है।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले यह मीनार लगभग 5.5 डिग्री तक झुकी हुई थी, लेकिन बाद में इंजीनियरिंग कामों के चलते इसे थोड़ा कम कर लगभग 4 डिग्री तक कर दिया गया।