वायरल न्यूज़

ढाबे पर खाना खा रहे थे लोग, तभी पीछे से चली आई मौत, आगे जो हुआ इस Video में खुद देख लें

कहते हैं ना कि जब तक किसी का जाना ना लिखा हो तब तक कोई भी मुसीबत उनका बाल-बांका नहीं कर सकता। हाल में इसी बात को सही साबित करता एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

तेज रफ्तार ट्रक हुई बेकाबू (X/@coolfunnytshirt)

मौत कब और कहां आ जाए, इसका कोई ठिकाना नहीं। हाल में ही जीवन और मौत के खेल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ढाबे पर खाना खा रहे दोस्तों के एक समूह के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उनकी जान हलक में आ गई। इस वायरल वीडियो को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

तेज रफ्तार ट्रक हुई बेकाबू

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे के किनारे एक दोस्तों का समूह ढाबे पर बैठकर आराम से खाना खा ही रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक अचानक उनकी तरफ चली है। अपने पीछे से आ रही मौत की आहट सुनकर दोस्तों का वह समूह अपनी जान बचाने के लिए तुरंत वहां से उठ खड़े होकर भाग गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सबकी जान बच गई और ट्रक वहां बिछाए गए खाट से टकरा गई।

वीडियो देख खड़े हो गए लोगों के रोंगटे

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @coolfunnytshirt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और ढाई हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "जब समय नहीं आता, तो विपत्ति भी कुछ नहीं बिगाड़ पाती।" दूसरे ने लिखा, "सबकी किस्मत ने उनका साथ दिया।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया और उन दोस्तों की सलामती के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article