वायरल न्यूज़

जब बच्चे के पैंट में जा घुसी चिड़ियां, रिएक्शन देख आपकी भी छूट जाएगी हंसी

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पक्षी कैसे उसे परेशान करती है। जब बच्चे को चिड़ियां से राहत मिल जाती है तो उसका जो रिएक्शन होता है। वह अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

Image

जब बच्चे के पैंट में जा घुसी चिड़ियां (Instagram/@wemba_neri )

Viral Video: सोचिए आप अपने घर में जमीन पर बैठे हुए हैं। तभी कोई पक्षी वहां आ जाता है और वह आपके पैंट में घुस जाता है तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चा घर में जमीन बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। तभी वहां पर एक पक्षी की एंट्री होती है। जिसके बाद वह अपनी मां को अपने अंदाज में बताने का प्रयास करता है कि उसकी पैंट में कुछ घुस गया है।

इंटरनेट पर वीडियो वायरल

तभी वह उसे अपनी पैंट से बाहर निकालने के लिए खड़ा हो जाता है। कुछ कदम चलने के बाद पैंट में घुसी हुई चिड़ियां बाहर आ जाती है। जिसके बाद बच्चा एक और रिएक्शन देता है। जिसमें वह यह बताने की कोशिश करता है कि उसकी पैंट से अब पक्षी निकल चुका है। अब बच्चे का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को @wemba_neri नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

जिसे अब तक 90 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं पर हजारों सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट और शेयर किया है। वहीं पर वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह फनी नहीं है। बच्चे को नुकसान हो सकता था। इंटरनेट यूजर्स ने लिखा: "मैंने सचमुच इसे महसूस किया" दूसरे ने लिखा: "सब क्यों हँस रहे हैं? ये लड़का डरा हुआ भी था और दर्द भी हो रहा था" तीसरे ने लिखा: "बहुत ही खराब पालन-पोषण"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article