वायरल न्यूज़

हर महीने आप भी भरते होंगे EMI, इसको हिंदी में क्या कहते हैं

  • Authored by: Monu Jha
  • Updated Apr 4, 2026, 11:05 AM IST

EMI Meaning hindi: ईएमआई वह तय रकम होती है जो लोन लेने के बाद हर महीने बैंक या फाइनेंस कंपनी को चुकानी पड़ती है। इसमें मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं। यह तरीका बड़ी रकम को आसान किस्तों में चुकाने में मदद करता है।

Image

हर महीने देते हैं EMI, हिंदी में क्या कहते हैं (Photo: iStock)

EMI Full Form: EMI एक ऐसा शब्द है जो आजकल लगभग हर व्यक्ति सुनता है, खासकर जब बात लोन लेने की हो। EMI का पूरा नाम Equated Monthly Installment होता है, जिसे हिंदी में “समान मासिक किस्त” कहा जाता है। इसका मतलब है कि जब आप बैंक या किसी फाइनेंस कंपनी से लोन लेते हैं, तो आपको हर महीने एक तय रकम चुकानी होती है, जिसे EMI कहते हैं। सरल भाषा में समझें तो EMI वह निश्चित राशि है, जो आप हर महीने लोन चुकाने के लिए देते हैं। यह रकम पूरे लोन की अवधि के दौरान एक जैसी रहती है, यानी हर महीने आपको लगभग समान पैसा देना होता है।

शुरुआत में आपकी EMI का बड़ा हिस्सा ब्याज चुकाने में है जाता

इससे लोगों के लिए अपना बजट बनाना आसान हो जाता है। EMI (emi ka hindi me kya matlab hota hai) में दो हिस्से होते हैं। पहला हिस्सा होता है मूलधन, यानी वह रकम जो आपने उधार ली है। दूसरा हिस्सा होता है ब्याज, जो बैंक या कंपनी आपसे लोन देने के बदले लेती है। खास बात यह है कि शुरुआत में आपकी EMI का बड़ा हिस्सा ब्याज चुकाने में जाता है और धीरे-धीरे मूलधन का हिस्सा बढ़ने लगता है। इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं। मान लीजिए आपने 5 लाख रुपये का लोन लिया है, जिसे आपको 5 साल में चुकाना है।

यह एक बहुत ही सुविधाजनक तरीका

ऐसे में बैंक एक निश्चित EMI तय करेगा, जैसे हर महीने 10,000 रुपये। आपको यह रकम हर महीने समय पर देनी होगी, जब तक पूरा लोन खत्म नहीं हो जाता। आज के समय में घर, गाड़ी या किसी जरूरी खर्च के लिए लोग EMI का सहारा लेते हैं। यह एक सुविधाजनक तरीका है, जिससे आप बड़ी रकम को छोटे-छोटे हिस्सों में आसानी से चुका सकते हैं। यही वजह है कि EMI आधुनिक जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

monu jha
Monu Jha author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article