वायरल न्यूज़

गुस्सैल आदमी से प्रैंक करने की गलती कर गया शख्स, बेचारे को उठाकर नदी में फेंक दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 11, 2024, 10:09 AM IST

Funny Prank Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स गुस्सैल आदमी से प्रैंक करने की गलती कर बैठा। फिर बेचारे के साथ ऐसा कुछ हुआ कि उसने जिंदगी में नहीं सोचा होगा।

Image

गुस्सैल शख्स से प्रैंक करने पहुंच गया बंदा। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • गुस्सैल आदमी से प्रैंक की गलती
  • बेचारे को उठाकर नदी में फेंक दिया
  • आते ही वायरल हो गया वीडियो

Funny Prank Video: आपने प्रैंक के बारे में जरूर सुना होगा और इससे जुड़े वीडियो भी देखे होंगे। प्रैंक मतलब लोगों से मजाक करना। मगर कभी-कभी पैंक करना खतरनाक साबित हो जाता है। अभी सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। इसमें प्रैंक कर रहा शख्स ऐसा फंसा कि बेचारे को उठाकर नदी में फेंक दिया। मगर ये सबकुछ देखकर हंसी भी छूट जाती है। पूरी घटना से जुड़ा वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

भारी पड़ गया प्रैंक करना

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एक शख्स नदी के ऊपर बने ब्रिज पर आराम से खड़ा है। शख्स बड़ी शांति से नदी की तरफ देख रहा है और गहरी सोच में डूबा हुआ। मगर अगले दस सेकंड में उसके साथ क्या होगा, शायद ही उसने सोचा होगा। फ्रेम में आगे देखेंगे कि तभी प्रैंक करने पहुंचा बंदा उसके करीब खड़ा होगा। उसने कान के पास जाकर पूरी ताकत से सीटी बजा दी। इससे गुस्सैल आदमी बुरी तरह भड़क गया। उसने प्रैंक करने वाले को उठाया और नदी में फेंक दिया। फ्रेम में ये नजारा सबसे ज्यादा देखने लायक है।

एक्स पर देखिए वीडियो

इसके आखिर में देखेंगे कि बंदा उसे बताने की कोशिश करता है कि वो सिर्फ मजाक कर रहा है। मगर गुस्सैल आदमी ने उसकी एक नहीं सुनी और नदी में फेंक दिया। गनीमत रही कि प्रैंक करने वाले को तैरना आता था और वो किसी तरह किनारे पर पहुंच गया। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @BannedVidzs शेयर किया गया है, जो तीन लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article