बारिश में खुद को रवीना टंडन समझ बैठी लड़की, फिर जो दिखा पेट पकड़कर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 9, 2024, 11:52 AM IST

Viral Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की बारिश में डांस कर रही है। वो बहुत खुश है, मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि बेचारी हंसी का पात्र बन गई। फिर आखिर में जो कुछ दिखा हंसते-हंसते पेट पकड़कर बैठ जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • बारिश में डांस कर रही थी लड़की
  • मगर तभी ऐसा कुछ हुआ बहुत हंसेंगे
  • आते ही हर तरफ छा गया ये वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक लड़की से जुड़ा वीडियो खूब वायरल वायरल हो रहा है। इसमें लड़की ने झमाझम बारिश देखी तो स्कूटी रोड किनारे खड़ी करके वहीं डांस करने लगी। लड़की बारिश में भीगते हुए डांस कर रही थी कि तभी गड़बड़ हो गई और बेचारी हंसी का पात्र बन गई। अब बारिश में डांस कर रही लड़की से जुड़ा यही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो अभी तक हजारों लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बारिश में डांस कर रही थी लड़की

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि लड़की स्कूटी पर है और अपने घर जा रही है। मगर इसी बीच रास्त में बारिश होने लगी। इधर गर्मी के मौसम में बारिश देखी तो लड़की की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने स्कूटी तुरंत रोड किनारे खड़ी की और डांस करने लगी। वो खूब मस्ती में डांस करती है और वहीं पास में खड़ी उसकी दोस्त ये नजारा कैमरे में कैद कर रही है। इसमें देखेंगे कि बैकग्राउंड में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की फिल्म का गाना बज रहा है। लड़की उसी गाने पर झूमकर डांस कर रही है।

End of Feed