वायरल न्यूज़

Viral Video: जब नोटों की गड्डियों से अंकल ने उतारी दुल्ला-दुल्हन की नज़र, वीडियो देख बोले लोग- हमें भी ऐसे ही रिश्तेदार चाहिए

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 24, 2023, 09:34 AM IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शादी के स्टेज पर एक अंकल ने दुल्हा-दुल्हन पर इतने पैसे लुटा दिए की वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

Image

नोटो की गड्डियों से अंकल ने उतारी दुल्ला-दुल्हन की नज़र(Source:Twitter)

देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादी में जहां एक तरफ फूफा और मौसा कमियां ढूंढने में लगे रहते हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ रिश्तेदार ऐसे भी होते हैं जो शादियों को यादगार और शानदार बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। शादियों में कुछ रिश्तेदार ऐसे भी देखने को मिलते हैं जो दुल्हा दुल्हन को अपने बच्चे की तरह ट्रीट करते हैं और दिल खोलकर पैसा लुटाते हैं। ऐसा ही कुछ नज़ारा एक शादी में देखने को मिला है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शादी के स्टेज पर एक अंकल ने दुल्हा-दुल्हन पर इतने पैसे लुटा दिए की वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ट्विटर हैंडल @ragiing_bull ने इस वीडियो को शेयर किया किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक अंकल शादी के स्टेज पर दुल्हा दुल्हन की नज़र नोटों की गड्डियों से उतार रहे हैं। नज़र उतारने के बाद अंकल ने पैसे दुल्हा दुल्हन को ही सौंप दिए। इस वीडियो ने जहां कुछ लोगों के होश उड़ा दिए हैं तो कुछ लोग ऐसे ही रिश्तेदारों की उम्मीद करने लगे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए @ragiing_bull ने कैप्शन में लिखा इस बन्दे को कहीं से ढूंढ़कर लाओ यार .... इस से ग्रुप की नज़र उतरवानी है !! इसके साथ ही उन्होंने इमोजी भी लगाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही इस वीडियो को सैकड़ो लाइक्स भी मिले हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article