Karwa Chauth School Holiday 2026: स्कूल के छात्रों के लिए अक्टूबर-नवंबर का महीना (Karwa Chauth School Holiday) बेहद है। इस महीने करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज समेत त्योहोरों की भरमार है। इस बार करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र व सुखी दांपत्य और परिवार की खुशहाली की कामना के लिए व्रत (Karwa Chauth School Holiday Or Not) रखती हैं। इस बीच छात्रों व अभिभावकों का सवाल है कि क्या करवा चौथ पर स्कूल बंद रहेंगे। यहां आप जान सकते हैं कि यूपी, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में करवा चौथ पर कहां कहां स्कूल बंद रहेंगे।
Karwa Chauth UP School Holiday: क्या करवा चौथ पर यूपी के स्कूल बंद हैं या नहीं
बता दें करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को है। उत्तर प्रदेश, बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के कैलेंडर में 29 अक्टूबर को करवा तौथ की छुट्टी है। हालांकि छात्रों से अनुरोध है कि सटीक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षकों से संपर्क करें।
Karwa Chauth Delhi School Holiday: क्या करवा चौथ पर दिल्ली के स्कूल बंद रहेंगे
दिल्ली के स्कूलों की बात करें तो दिल्ली सरकार की ओर से जारी 2026 के कैलेंडर में 29 अक्टूबर 2026 को छुट्टी है। ऐसे में राजधानी दिल्ली के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल, कॉलेज करवा चौथ के अवसर पर बंद रहेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: डीएसएसएसबी आईटी असिस्टेंट और टीजीटी भर्ती समेत अन्य परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Karwa Chauth Bihar School Holiday: क्या बिहार के स्कूल 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे
बिहार के स्कूलों की बात करें तो यहां 19 अक्टूबर 2026 करवा चौथ के अवसर पर छुट्टी नहीं है। साल 2026 में सरकार की ओर से जारी कैलेंडर में भी करवा चौथ के अवसर पर किसी प्रकार की कोई छुट्टी मार्क नहीं है।
