देश

पहले पार्टी से निकाले गए अब घर भी जाएगा! अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को मिला सरकारी आवास खाली करने का नोटिस

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से राज्य सरकार ने पटना के मॉल रोड स्थित आवास को खाली करने को कहा है। इस बाबत उन्हें नोटिस भी थमा दिया गया है। इस बीच तेजस्वी यादव ने भी अनंत सिंह पर हुई कार्रवाई को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये सरकार दो नम्बरी है और 10 नम्बरी मुख्यमंत्री है, अनंत सिंह को देखिये क्या स्तिथि बनी हुई है।

Image

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और कार्रवाई

बिहार में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जदयू से निकाले जाने के बाद अब बिहार सरकार ने अनंत सिंह की पत्नी को एक नोटिस थमा दिया है। इस नोटिस में नीलम देवी से पटना के मॉल रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने को कहा गया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की सदस्यता समाप्त होने के बाद उन्हें 25 नवंबर 2026 तक आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है।

इस बीच,बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह की स्थिति और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार का इस्तेमाल किया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस बारे में चेतावनी दी थी और अब उनकी बातें सच साबित हो रही हैं।

तेजस्वी ने नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने कहा, 'दो नम्बरी सरकार है और 10 नम्बरी मुख्यमंत्री है, अनंत सिंह को देखिये क्या स्तिथि बनी हुई है। हमने पहले भी कहा था इनको कि आप लोगो का कुछ होने वाला नहीं है। आज नीतीश कुमार जी अचेत अवस्था में हैं। हमने पहले ही कहा था कि नितीश कुमार का इस्तेमाल किया जा रहा है। चुनाव के बाद ये सीएम नहीं रहेंगे और वही हुआ नीतीश जी को सीएम पद से हटा दिया गया।' तेजस्वी ने दावा किया कि अब घटनाक्रम उनकी कही बातों की पुष्टि कर रहा है।

नीलम देवी को क्यों खाली करना होगा सरकारी आवास?

बिहार सरकार की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की सदस्यता समाप्त होने के बाद नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करना होगा। उन्हें इसके लिए 25 नवंबर 2026 तक की समयसीमा दी गई है।

दो दिन में पहले ही जदयू से निकाले गए थे अनंत सिंह

सनद रहे कि दो दिन पहले यानी 24 अक्टूबर को जदयू ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी को पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया था। पार्टी ने ये कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण की थी। साथ ही जदयू ने विधानसभा स्पीकर से संविधान की दसवीं अनुसूची (दल-बदल विरोधी कानून) के तहत अनंत सिंह की सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें