वायरल न्यूज़

हाथी के इन नन्हें बच्चों की मस्ती देख भूल जाएंगे पूरे दिन की थकान, Video पर लोगों ने खूब लुटाया अपना प्यार

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देख लोगों को अच्छा फील होता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दो क्यूट से बेबी एलीफैंट की मस्ती देखी जा सकती है।

Image

मस्ती करते हाथी के बच्चे (X/@sciencegirl)

सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते-करते कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जो सीधे हमारे दिल को छू लेते हैं। इन वीडियो को देख ऐसा लगता है जैसे पूरे दिन की सारी थकान मिट गई हो। ऐसा ही एक वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है जिसमें दो नन्हें हाथी के बच्चे मस्ती में डूबे आपस में खेल रहे हैं। उन्हें देख लोगों के चेहरे पर अपने आप ही मुस्कान आ गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये हाथी के बच्चे गंदे कीचड़ में लोट-पोट करने के बाद बाहर मस्ती कर रहे हैं। वे एक-दूसरे को धक्का दे रहे हैं, साथ ही अचानक से एक-दूसरे पर गिर रहे हैं।

नन्हें हाथी के बच्चों की मस्ती देख खिल उठेंगे आप

यह पूरा नजारा इतना प्यारा है कि इसे देखते ही आपके चेहरे पर अपने आप ही मुस्कान आ जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी के ये बच्चे बीच जंगल में खूब शरारत और मस्ती कर रहे हैं। दोनों छोटे-छोटे हाथी के बच्चों की उम्र में शायद कुछ ही महीनों का फासला होगा। वे दोनों अपनी सूंड हिलाते हुए दौड़ लगा रहे हैं, साथ ही एक बच्चा दूसरे को पीछे से धक्का देता है और फिर दोनों नीचे जमीन पर गिर पड़ते हैं। गिरते ही दोनों हंसते-खेलते फिर उठते हैं और एक-दूसरे को फिर से धक्का देने लगते हैं। उनकी मासूमियत और बेफिक्री देखकर लगता है कि दुनिया की सारी चिंताएँ इनके सामने उड़न छू हो जाएंगी।

वीडियो देख लोगों का स्ट्रेस हुआ गायब

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद इस क्यूट से हाथी के बच्चों पर लोगों ने जमकर अपना प्यार लुटाया है। जहां कुछ लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये देखकर सारा स्ट्रेस गायब हो गया।" वहीं, कुछ ने लिखा, "भगवान ने इनको कितनी क्यूटनेस दी है।" जबकि कई लोगों ने इसे डेली डोज ऑफ हैप्पीनेस बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article