एजुकेशन

NIOS 10th 12th Admit Card 2026 Released: एनआईओएस कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, nios.ac.in पर करें डाउनलोड

NIOS 10th 12th Admit Card 2026 Released: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

NIOS Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें एनआईओएस कक्षा 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड

NIOS Class 10th 12th Admit Card 2026 Released: एनआईओएस 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (NIOS Class 10th Admit Card) खबर है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें NIOS 10वीं, 12वीं की परीक्षा अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 7 दिसंबर तक और 12वीं की परीक्षाएं 5 दिसंबर 2026 तक चलेंगी। ध्यान रहे यह परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5:30 तक निर्धारित होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

NIOS Class 10th 12th Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले nios.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NIOS Class 10th 12th Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

NIOS Class 10th 12th Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

एनआईओएस कक्षा 10वीं 12वीं के एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, पासपोर्ट साइज फोटोग्रा आदि जानकारी दी गई होगी। यदि आपके प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल कर इसमें करेक्शन करवाएं।

NIOS Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट की एक प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाएं और दस्तावेज़ में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article