Shikhar Dhawan and Washington Sundar viral video: टीम इंडिया के दो धुरंधर क्रिकेटर अनुभवी शिखर धवन और युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल चल रहा है। इस वीडियो में दोनों ही खिलाड़ी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सुंदर मालिश करते दिख रहे हैं तो धवन अलग अंदाज में उसका लुत्फ उठा रहे हैं।
साउथ इंडिया के डायलॉग काफी चर्चा में रहते हैं और शिखर धवन भी उसके दीवाने हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए अपने ताजा वीडियो में भारत के अनुभवी ओपनर शिखर धवन नीचे बैठे हुए नजर आ रहे हैं और ऊपर बैठकर युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर उनके सिर की मालिश करते दिख रहे हैं।
इस दौरान दोनों ही खिलाड़ी साउथ इंडियन डायलॉग भी बोलते दिख रहे हैं। धवन ने अपने इस मजेदार इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ लिखा भी है, "साउथ में रहकर साउथ डायलॉग तो बनता ही है।"
शिखर धवन और वॉशिंगटन सुंदर द्वारा पोस्ट किए गए इस मजेदार मालिश वाले वीडियो पर हंसते हुए इमोजी बनाकर भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी प्रतिक्रिया दी है।
