वायरल न्यूज़

VIDEO: विराट कोहली जमकर बहा रहे हैं पसीना, शेयर किया वर्कआउट का जबरदस्त वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 10:13 PM IST

Virat Kohli shares intense workout video on Instagram: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय पूरी तरह टी20 विश्व कप पर केंद्रित हैं और उसके लिए उनकी तैयारी भी जोरदार अंदाज में चल रही है। मैदान में नेट्स सेशन के अलावा जिम में भी वो कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उनका ताजा वर्कआउट वीडियो देखिए।

Image

विराट कोहली (Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में मौजूद है और वहां पहुंचने के बाद से वे लगातार अभ्यास में जुटे हुए हैं। टी20 विश्व कप अब कुछ ही दिन दूर है और भारतीय टीम इसकी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पर्थ पहुंचते ही खिलाड़ियों ने ना सिर्फ ट्रेनिंस सत्र में लगातार हिस्सा लिया है, बल्कि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेल रही है। यही नहीं जिम में भी खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। विराट कोहली का एक ऐसा ही वीडियो वायरल है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पहले अभ्यास मैच में हिस्सा तो नहीं लिया लेकिन जिम में उन्होंने जमकर वर्कआउट किया हैै। विराट ने अपने जबरदस्त जिम वर्कआउट सेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है जिसमें इस धाकड़ बल्लेबाज का टी20 विश्व कप के लिए जोश और जुनून साफ नजर आ रहा है।

विराट कोहली हाल में अपने फॉर्म में लौट आए हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने शतक का सूखा भी उन्होंने खत्म कर दिया है। आगामी विश्व कप में विराट कोहली एक अहम खिलाड़ी होंगे और टीम इंडिया को उनसे काफी उम्मीदें भी हैं।

कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया गुरुवार को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ एक और अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम टी20 विश्व कप से पहले दो देशों के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। फिर 23 अक्टूबर को भारत टी20 विश्व कप 2022 का अपना पहला मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी जिसका पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article