वायरल न्यूज़

शादी में हुआ ऐसा अनाउंसमेंट जिसे सुनकर हर कोई करने लगा तारीफ, वायरल वीडियो आपका जीत लेगा दिल

देश में इस समय शादियों का सीजन है और ऐसे में इस समय सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में एक शख्स हाथ में स्पीकर अनाउंसमेंट करता हुआ दिखाई देता है। वह मेहमानों से गुजारिश करता है कि खाना उतना ही लें जितनी आपको जरूरत है। उसे बेकार ना करें।

Image

शादी में खाना बर्बाद ना करने का हुआ अनाउंसमेंट, वीडियो वायरल (फोटो: X/@NazneenAkhtar23)

देशभर में अभी शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स कोट-पेंट पहने हुए हाथ में स्पीकर लिए अनाउंसमेंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसमें वह कहता है कि "वलीमे (दावत या भोज) में जितने भी मेहमान आए हुए हैं उनका स्वागत और सम्मान है। मैं आप सभी लोगों से गुजारिश कर रहा हूं कि खाना उतना ही लें जितनी जरूरत है। खाना बर्बाद ना करें। एक बार नहीं 10 बार लें। यह महफिल आप लोगों के लिए सजाई गई है।"

खाना बर्बाद ना करने का हुआ अनाउंसमेंट

यह शख्स शायरी के माध्यम से आगे कहता है कि खाना उतना ही लें थाली में, जो बेकार ना जाए नाली में। साथ में जो बच्चे आए हैं, इन्हें थोड़ा-थोड़ा खाना निकालकर दें। एक बार नहीं 10 बार दें। खाना अगर बचेगा रैक में तो जाएगा दूसरों के पेट में। इसलिए खाने की कद्र करें। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को एक्स अकाउंट पर @NazneenAkhtar23 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसके वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि 'खाना उतना ही लें थाली में जो बेकार न जाए नाली में। शादी पर ये अनाउंसमेंट मुझे बहुत अच्छा लगा। दोस्तों आप इसे पूरा सुनिए और आप बताइए आपको कैसा लगा ये अनाउंसमेंट।'

वीडियो देखने के बाद पहले यूजर ने लिखा: "अच्छी बात है‌। सभी शादियों के विवाह स्थलों पर भी संदेश लिखा जाना चाहिए, अनावश्यक रूप से भोजन बर्बाद ना करें, जितना का सकें उतना ही भोजन अपनी थाली में लें।", दूसरे ने लिखा: "ऐसी अनाउंसमेंट तो सभी शादी, पार्टियों में होनी चाहिए I", वहीं पर तीसरे ने वीडियो देखने के बाद लिखा: "बहुत बढ़िया एनाउंसमेंट है।आमतौर पर लोग थाली में जितना खाना ले लेते हैं,खा नहीं पाते और खाना बर्बाद हो जाता है। इसलिए सही कहा जा रहा है कि- 'खाना उतना ही लें थाली में जो बेकार न जाए नाली में।' खाना की कद्र करें।" इस वीडियो को अब तक 52 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article