Python Attack Video: धरती पर कुछ ऐसे सांप पाए जाते हैं, जो एक सेकंड में इंसान का काम तमाम कर सकते हैं। अजगर धरती पर पाए जाने वाले कुछ खूंखार जीवों में शामिल हैं। अपने शिकार को यह जिंदा निगल जाता है। कई बार तो यह अपने शिकार का दम घोटकर मार देता है। भले ही अजगर में जहर नहीं पाया जाता, लेकिन इंसानों के साथ-साथ बड़े जानवरों को भी अजगर अपने शरीर में लपेट लेता है और उनका दम घोंटकर मार देता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप कांप जाएंगे।
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
वीडियो एक शख्स और एक अजगर से जुड़ा हुआ है। आप देख सकते हैं कि शख्स उस अजगर को छेड़ रहा था। इससे अजगर ऐसा गुस्से में आता है कि शख्स की गर्दन अपने शरीर में लपेट लेता है। इसके बाद वह उसका गला घोंटने की कोशिश करने लगता है। आप देख सकते हैं कि अजगर उस शख्स का गला लगातार दबाने की कोशिश में है। अच्छी बात यह रही कि शख्स ने अजगर का मुंह अपने हाथ से पकड़ा हुआ था। वरना यह भी हो सकता था कि अजगर शख्स को जिंदा निगलने की कोशिश करता। देखें वीडियो-
सोशल मीडिया पर इस खतरनाक वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स हैरान रह गए हैं। आप देख सकते हैं कि शख्स बार-बार उस अजगर की पकड़ को कमजोर करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, अजगर इतने गुस्से में था कि अपना मुंह खोलकर शख्स पर अटैक करने की कोशिश में लग जाता है। अजगर का ऐसा रूप देखकर किसी के भी पसीने छूट सकते हैं। हालांकि, शख्स बिल्कुल भी डरता नहीं है और लगातार अजगर की पकड़ से अपनी गर्दन छुड़ाता रहता है। वीडियो को nickthewrangler नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
