वायरल न्यूज़

Video: दुनिया का सबसे इडियट चोर! दुकान से चोरी के बाद की ऐसी बेवकूफी खुद वापस देने आया सामान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 13, 2022, 12:33 PM IST

Idiot Thief Video: एक चोर का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर चोर को आप दुनिया का सबसे इडियट चोर कह सकते हैं। वह ऐसी गलती कर बैठता है कि खुद ही चुंगल में फंस जाता है।

Image

बेवकूफ चोर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं देखा होगा इतना बेवकूफ चोर
  • खुद ही चुंगल में फंस जाता है चोर
  • चोरी का मोबाइल लौटाना पड़ता है वापस

Idiot Thief Video: आपने तरह-तरह की चोरी देखी होगी। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें चोर दुकान में घुसकर चोरी करता है और फिर बड़ी होशियारी से रफूचक्कर हो जाता है। ऐसे चोरों को शातिर चोर की श्रेणी में रखा जा सकता है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक चोर का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर चोर को आप दुनिया का सबसे इडियट चोर कह सकते हैं। यह चोर अपनी ही बेवकूफी की वजह से पकड़ा जाता है और फिर खुद ही चोरी किया सामान वापस लौटाकर जाता है।

चोर ने की बहुत बड़ी बेवकूफी

वीडियो को देखकर एक बार को आपको चोर पर हंसी भी आएगी। वीडियो में देख सकते हैं कि एक चोर मोबाइल शॉप पर चोरी करने पहुंचा था। इस दौरान वह ऐसी गलती कर बैठता है कि खुद ही चुंगल में फंस जाता है। देखा जा सकता है कि चोर मोबाइल शॉप पर मोबाइल खरीदने पहुंचा था। इसके बाद मौका देखते ही अचानक एक मोबाइल लेकर भागने लगता है, तभी जो होता है उसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। आप देख सकते हैं कि चोर मोबाइल चोरी नहीं कर पाता और खुद ही वापस आकर दुकानदार को मोबाइल लौटा देता है। देखें वीडियो-

वीडियो को @UOldguy नाम के ट्विटर अकाउंटं से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चोर सबसे पहले दुकानदार से मोबाइल निकलवाता है। इसके बाद काउंटर के बाहर ही मोबाइल की पड़ताल कर रहा होता है। जब उसे लगता है कि दुकानदार किसी काम में बिजी हो जाता है तो वह अचानक से मोबाइल लेकर दुकान से भागने लगता है। हालांकि, वह नहीं जानता था कि दुकान में लगा कांच का दरवाजा पहले से ही लॉक है, जिससे कोई भी वहां से भाग नहीं सकता। आप देख सकते हैं कि चोर मोबाइल लेकर दरवाजे तक पहुंचता है और फिर वापस लौट आता है, क्योंकि दरवाजा खुलता ही नहीं है। चोर समझ जाता है कि वह फंस चुका है। अंत में वह खुद ही वापस आकर दुकानदार को मोबाइल लौटा देता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article