Woman massage from elephant: कहते हैं कि मसाज नेचुरल पेन रिलीवर है। इससे बदन दर्द में राहत मिलती है और इंसान की मसल्स रिलैक्स होती है। जो लोग रेगुलर मसाज करवाते हैं। उनकी बॉडी से एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। यह मोटापा दूर करने में हेल्प करता है। इसी क्रम में एक महिला को न जाने क्या सूझा, वह एक हाथी से मसाज करवाने पहुंच गई। इसके बाद जो रिजल्ट सामने आया, वह वाकई में हैरान करने वाला है। वैसे तो हाथी को पृथ्वी का सबसे समझदार जानवर माना जाता है, लेकिन जब वह गुस्से में आता है तो तोड़-फोड़ करके रख देता है।
वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि हाथी से भी बचकर रहना चाहिए। दूसरी तरफ जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक महिला हाथी से मसाज करवाने पहुंच जाती है। आप महिला को हाथी से मसाज करवाते देख सकते हैं। वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा और आप सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो को ट्विटर पर आमिर नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर एक तरफ जहां लोग हैरान हैं, वहीं कुछ लोगों को महिला की यह हरकत बहुत पसंद आ रही है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बड़े आराम से चारपाई पर लेटी हुई है। वहीं उसके पास एक हाथी खड़ा दिखाई देता है। वह हाथी पहले अपनी सूंड से महिला के शरीर की मालिश करता है। हाथी किसी इंसान की तरह अपने सूंड से महिला की मालिश करता है। वह महिला के शरी को पैरों से लेकर सिर तक दबाता है। सबसे हैरान करने वाली अंत में देखने को मिलती है, जब हाथी अपने पैरों से महिला के शरीर की मालिश करना शुरू कर देता है। वीडियो देखकर लगता है कि कहीं हाथी महिला को कुचल न दे। हालांकि, हाथी बड़े इत्मीनान से महिला का मसाज करता है।
