वायरल न्यूज़

Video: गणतंत्र दिवस के मौके पर महिला ने बनाई तिरंगे वाली पूरी, देखकर खुश हो गई इंटरनेट की जनता

Viral Video: आप देख पाएंगे कि महिला ने तीन रंग के आटे की लोई लिया हुआ है।​​ इसमें से एक रंग केसरिया, दूसरा सफेद और तीसरा हरे रंग का है। महिला इन तीनों रंग को मिलाकर आटे की लोई को पहले पूरी की तरह बेलती है। इसके बाद उसे कटोरी से काटती है।

Image

तिरंगा पूरी (इंस्टाग्राम)

Viral Video: हमारा देश 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरा देश जश्न में डूब गया है। जहां एक तरफ गणतंत्र दिवस के मौके पर तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, वहीं एक महिला ने बहुत ही अनोखे ढंग से गणतंत्र दिवस मनाने की सोची। महिला ने इसके बाद जो किया उसे देखकर इंटरनेट की पूरी जनता खुश हो गई। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

तिरंगा पूरी का वीडियो इंस्टाग्राम पर हुआ वायरल

वायरल वीडियो में महिला खाना बनाती दिख रही है। आप देख पाएंगे कि महिला एक अनोखी तरह की पूरी बना रही है। दरअसल, यह महिला तिरंगे के कलर की पूरी बनाती नजर आ रही है। आप देख पाएंगे कि महिला ने तीन रंग के आटे की लोई लिया हुआ है। इसमें से एक रंग केसरिया, दूसरा सफेद और तीसरा हरे रंग का है। महिला इन तीनों रंग को मिलाकर आटे की लोई को पहले पूरी की तरह बेलती है। इसके बाद उसे कटोरी से काटती है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि महिला इसके बाद आटे की पूरी को तेल में छानती है। छनने के बाद पूरी एकदम तिरंगे के कलर में बन जाती है। यह देखकर यूजर्स का दिल खुश हो गया है। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर Garima Kitchen Paradise ना के अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख पाएंगे कि वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को महिला ने एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो शेयर करने के बाद महिला ने कैप्शन में लिखा, 'रिपब्लिक डे स्पेशल तिरंगा पूरी'। वीडियो काफी तेजी से वायरल और शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 98 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वीडियो को हजारों लोगों ने शेयर किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article