वायरल न्यूज़

Viral Video: कॉकरोच पकड़ना पड़ा भारी, बाल-बाल बची महिला, देख रौंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 24, 2023, 10:58 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला कॉकरोच को पकड़ने का प्रयास कर रही है, इस दौरान वह टेबल से नीचे गिर जाती है, जिसे देखने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

Image

कॉकरोच पकड़ते हुए महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा (Image Credit : taninmisfenomen/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कॉकरोच पकड़ रही थी महिला
  • तभी हुआ दर्दनाक हादसा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Woman Fell Off The Table Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो (Viral Video) जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपने घर की सफाई कर रही होती है, तभी उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस दर्दनाक हादसे को देख लोगों के रौंगटे खड़े हो जाएंगे। ये वीडियो इतना शॉकिंग है, जिसे देखने के बाद आपकी निगाहें इस पर नहीं हटेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में महिला एक टेबल पर चलकर घर की सफाई कर रही होती है, तभी एक कॉकरोच को पकड़ने के लिए थोड़ा आगे खिसकती है, लेकिन टेबल पीछे होने के कारण महिला बहुत बुरी तरीके से गिर जाती है। ऐसे में इस दर्दनाक हादसे को देखने के बाद यूजर्स के काफी रियक्शन आए हैं। आलम ये है कि लोगों द्वारा इसे काफी शेयर किया जा रहा है।

कॉकरोच पकड़ते हुए महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि महिला की किस्मत काफी अच्छी है, जो बाल-बाल बच गई। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि काफी बुरी तरीके से चोट लगी होगी। बता दें, इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'taninmisfenomen' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article