UGC NET June English, Commerce, Sociology Re Exam Date: यूजीसी नेट जून परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट 84 विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस बीच अभ्यर्थी तीन विषयों इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के री एग्जाम डेट को लेकर सर्च कर रहे हैं। यहां आप यूजीसी नेट जून इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी री एग्जाम डेट जान सकते हैं।
इसलिए रद्द की गई थी परीक्षा
बता दें एनटीए के मुताबिक, इन तीन विषयों के पेपर में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और व्याकरण संबंधी गलतियां पाई गई थी। इसके अलावा कुछ सवालों की भाषा में गड़बड़ी, विद्वानों के नाम और किताबों के शीर्षक गलत लिखे जाने, दोहराए गए प्रश्न और स्थापित अवधारणाओं के लिए गैर-मानक शब्दों के इस्तेमाल जैसी खामियां भी सामने आई थी। यही कारण है कि एनटीए ने यूजीसी नेट के इन तीन विषयों की परीक्षा दोबारा करवाने का निर्णय लिया है। यहां आप परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
UGC NET English, Commerce, Sociology Re Exam Schedule: यूजीसी नेट जून री एग्जाम डेट
यूजीसी नेट इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का री एग्जाम 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां आप एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
- अंग्रेजी: 9 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- कॉमर्स: 9 सितंबर 2026, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
- समाजशास्त्र: 10 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

UGC NET English, Commerce, Sociology Re Exam Schedule
UGC NET Re Exam News: इस परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं
बता दें राष्ट्रीय परिक्षण एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि इन तीनों विषयों के उम्मीदवारों से दोबारा परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। NTA ने यह भी साफ किया है कि जिन 84 विषयों की आंसर-की चैलेंज प्रक्रिया जारी की गई है, उनके परिणाम तय कार्यक्रम के अनुसार घोषित किए जाएंगे। इन 84 विषयों के JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD एडमिशन से जुड़ी प्रक्रिया पर तीन विषयों की दोबारा परीक्षा का कोई असर नहीं पड़ेगा।
4241 जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर
UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए कुल 7,73,806 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 6,07,151 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम के अनुसार 4,241 उम्मीदवार JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। वहीं, 45,904 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश के लिए योग्य पाए गए हैं, जबकि 97,434 उम्मीदवार केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए योग्य घोषित किए गए हैं।
