बिजनेस

Bank Holiday Today: आज शनिवार 29 अगस्त को बैंक खुले हैं या नहीं? जानिए छुट्टियों से जुड़े RBI का नियम

Bank Holiday Saturday 29 August 2026: आज शनिवार 29 अगस्त 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वालों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। इसलिए यहां कंफ्यूजन दूर करें।

Image

जानिए आज बैंक बंद हैं या नहीं (तस्वीर-AI)

Bank Holiday Saturday 29 August 2026 : अगर आप शनिवार, 29 अगस्त 2026 को बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। क्योंकि आज के दिन देशभर में बैंक शाखाएं खुली रहेंगी और कामकाज सामान्य रूप से चलेगा। आमतौर पर शनिवार होने के कारण लोगों में भ्रम रहता है कि बैंक बंद होंगे, लेकिन 29 अगस्त महीने का 5वां शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं। इसलिए 5वें शनिवार को सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

Bank Holiday Today: 29 अगस्त को क्यों खुले रहेंगे बैंक?

बैंकों की शनिवार की छुट्टियों को लेकर लोगों में अक्सर असमंजस रहता है। दरअसल, RBI के नियमों के तहत देशभर के बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है। यह व्यवस्था 1 सितंबर 2015 से लागू है। इसके अलावा सभी रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं। चूंकि अगस्त 2026 में 8 अगस्त को दूसरा शनिवार और 22 अगस्त को चौथा शनिवार था, इसलिए उन दिनों बैंक बंद रहे। वहीं 29 अगस्त महीने का 5वां शनिवार है, जिस वजह से इस दिन बैंक खुले रहेंगे। State Bank of India (SBI), PNB, HDFC Bank और ICICI Bank समेत सभी बैंकों में काम होगा।

Bank Holiday Today: स्थानीय और क्षेत्रीय छुट्टियों का रखें ध्यान

शनिवार के आधार पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर छुट्टी नहीं है, फिर भी अपने शहर या राज्य के स्थानीय नियमों की जांच करना जरूरी है। भारत में बैंक की छुट्टियां सिर्फ शनिवार और रविवार पर निर्भर नहीं करतीं। RBI का कैलेंडर राष्ट्रीय त्योहारों के साथ-साथ राज्यों के क्षेत्रीय त्योहारों को भी ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में रक्षाबंधन, मिलाद-उन-नबी और ओणम जैसे अवसरों पर अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां रही हैं। इसलिए किसी विशेष शहर में स्थानीय अवकाश के कारण शाखा बंद हो सकती है, जिसकी जानकारी शाखा से लेना बेहतर होगा।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू, 30 अगस्त को रविवार का अवकाश

अगर किसी स्थानीय कारण से शाखा बंद भी रहती है, तो भी UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। हालांकि कैश जमा करने, कागजी कार्रवाई या बैंक अधिकारियों से सीधे मिलने वाले कामों के लिए आपको शाखा जाना ही होगा। ध्यान रखें कि 29 अगस्त के बाद अगले दिन 30 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक फिर बंद रहेंगे। इसलिए अगर शाखा से जुड़ा कोई काम अटका है, तो 29 अगस्त शनिवार का दिन आपके लिए सबसे उपयुक्त है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article