वायरल न्यूज़

पति-पत्नी विवाद का वायरल वीडियो: बीवी का हाई वोल्टेज ड्रामा, नाराज होकर सीधे टावर पर चढ़ गई महिला, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ?

Viral VIDEO (पति-पत्नी विवाद का वायरल वीडियो): सोशल मीडिया पर रायबरेली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पति से लड़ाई करने के बाद टावर पर चढ़ गई। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई।

Image

टावर पर चढ़ी महिला (तस्वीर साभार- @jadiarahul)

Viral VIDEO (पति-पत्नी विवाद का वायरल वीडियो): सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो जरूर वायरल (Viral Video) होते रहता है। कुछ वीडियो को देखकर लोगों की नींद तक उड़ जाती है। जबकि, कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई दंग रह गया। दरअसल, एक पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो गई और उसके बाद गुस्से में आकर बीवी टावर पर चढ़ गई। अब इस घटना ने सोशल मीडिया पर हाहाकार मचा दिया है।

तो आइए जानते हैं पूरा मामला?

    जानकारी के मुताबिक, यह घटना रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव की है। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार की शादी प्रतापगढ़ की रहने वाली अंजली यादव की शादी चार साल पहले हुई थी। लेकिन, पिछले एक साल से दोनों के बीच किसी मामले को लेकर अक्सर विवाद होते रहता था। लेकिन, इस मामला काफी बिगड़ गया। बुधवार शाम को एक बार फिर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इस बार महिला हद से ज्यादा गुस्सा हो गई और गुस्से में आकर गांव से थोड़ी दूर स्थित बिजली टावर पर चढ़ गई। इतना ही नहीं टावर पर चढ़कर महिला ने सुसाइड करने का ऐलान कर दिया। देखते ही देखते वहां पर काफी भीड़ लग गई और लोग उसे समझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन, महिला मानने को तैयार नहीं थी।

    देखें वायरल वीडियो

    ये भी पढ़ें - VIDEO: अंडमान निकोबार में समुद्र के अंदर बनाया गया विश्व का सबसे ऊंचा मानव पिरामिड, हर भारतीय करेगा गर्व

    टावर पर चढ़ी महिला

    हालांकि, कुछ समय बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलती है पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर महिला को नीचे उतारा और पति के साथ पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। पुलिस ने दोनों को समझाया और फिर घर भेज दिया। लेकिन, इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article