वायरल न्यूज़

Viral Video: अंकल ने लिया बिग गोलगप्पा खाने का चैलेंज, तभी जो हुआ देखकर आस-पास के लोग नहीं रोक पाए ठहाके

Viral Video: आप देख पाएंगे कि अंकल बिग गोलगप्पे को हाथ में लेकर उसे मुंह से खाने की कोशिश करते हैं। वह बड़ा सा मुंह खोलते हैं और सबकी निगाह उस पर टिक जाती है। इसके बाद अंकल जैसे ही बड़े गोलगप्पे को अपने मुंह के अंदर डालने की कोशिश करते हैं, उससे पहले ही गोलगप्पा फूट जाता है।

Image

बिग गोलगप्पा चैलेंज (इंस्टाग्राम)

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर आपने अजीबोगरीब गोलगप्पे खाने का चैलेंज देखा होगा। दरअसल, यह एक बड़े गोलगप्पे खाने का चैलेंज होता है। इस दौरान कुछ लोग सफल होते हैं तो ज्यादातर लोग इस विशाल गोलगप्पा चैलेंज में फेल हो जाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना मजेदार है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। इस वीडियो में एक अंकल 'बिग गोलगप्पा' चैलेंज में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं।

वीडियो देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि किसी मार्केट में कुछ लोग खड़े हैं। वहां बिग गोलगप्पा चैलेंज चल रहा है। इस बीच एक अंकल पहुंचते हैं और चैलेंज में हिस्सा ले लेते हैं। इसके बाद जो होता है, शायद ही उन्हें इस बात का अंदाजा रहा होगा। वीडियो में आप देख पाएंगे कि यह चैलेंज उनके लिए स्वाद से ज्यादा तमाशा बन गया। हम सभी जानते हैं कि गोलगप्पे में तीखा पानी, चटनी, आलू, चना और मसाले भरे होते हैं। जिसे खाने में बड़ा मजा आता है। बिग गोलगप्पा चैलेंज में गोलगप्पे को बिना फूटे खाना होता है। जो भी इस चैलेंज को पूरा कर लेता है और एक बूंद भी पानी बाहर नहीं गिरता, उसे इनाम मिलता है। देखें वीडियो-

अंकल ने भी यही चैलेंज पूरे आत्मविश्वास के साथ स्वीकार किया था। आप देख पाएंगे कि अंकल बिग गोलगप्पे को हाथ में लेकर उसे मुंह से खाने की कोशिश करते हैं। वह बड़ा सा मुंह खोलते हैं और सबकी निगाह उस पर टिक जाती है। इसके बाद अंकल जैसे ही बड़े गोलगप्पे को अपने मुंह के अंदर डालने की कोशिश करते हैं, उससे पहले ही गोलगप्पा फूट जाता है। इसके बाद तीखा पानी और चटनी अंकल के कपड़ों पर गिर जाती है। देखते ही देखते अंकल का स्वेटर रंगीन हो जाता है। इस नजारे को देखकर आस-पास खड़े लोग अपने ठहाके नहीं रोक पाते हैं। अंकल भी इस घटना के बाद झेंप जाते हैं। इस मजेदार वीडियो को foody_rahul_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article