वायरल न्यूज़

Viral Video: आसमान में करतब दिखाते समय भिड़े दो विमान, नीचे आकर हुए ब्लास्ट, जानिए पायलटों का क्या हुआ

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 07:04 PM IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि करतब दिखाने के दौरान दो विमान आसमान में ही भिड़ जाते हैं। आसमान में ही टक्कर के बाद दोनों विमान नीचे जमीन पर आकर ब्लास्ट हो जाते हैं। इसके बाद उनमें आग लग जाती है। आग लगने के बाद दोनों पायलटों की मौत हो जाती है।

Image

प्लेन एक्सीडेंट का वीडियो

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • आसमान में ही भिड़ गए दो छोटे विमान
  • नीचे आकर विमानों में हो गया ब्लास्ट

Viral Video: प्लेन एक्सीडेंट की घटनाएं बहुत ही खौफनाक होती हैं। इंटरनेट पर आपने प्लेन एक्सीडेंट की बहुत सारी वीडियो देखी होंगी। पिछले दिनों अमेरिका में प्लेन एक्सीडेंट की बड़ी खबर सामने आई थी। जब एक प्लेन में आग लग गई थी। इसके अलावा फ्रांस से भी एक घटना सामने आई थी। इसमें एक विमान रनवे से फिसलकर झील में चला गया था। अब प्लेन एक्सीडेंट की एक बड़ी ही भयावह घटना जर्मनी से सामने आई है। इस एक्सीडेंट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आसमान में भिड़ जाते हैं दो विमान

वीडियो में देखा जा सकता है कि करतब दिखाने के दौरान दो विमान आसमान में ही भिड़ जाते हैं। आसमान में ही टक्कर के बाद दोनों विमान नीचे जमीन पर आकर ब्लास्ट हो जाते हैं। इसके बाद उनमें आग लग जाती है। वीडियो में आप ब्लास्ट के बाद धुआं उठते देख सकते हैं। यह दोनों विमान छोटे आकार के थे। ब्लास्ट इतना खतरनाक होता है कि इसे चला रहे दोनों पायलटों की मौके पर ही मौत हो जाती है। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। देखें वीडियो-

जर्मनी से सामने आई यह घटना

जर्मनी के लेमनिज एयरफील्ड में यह तब हुआ जब दोनों छोटे विमान किसी खास पैटर्न की ट्रेनिंग कर रहे थे। आप देख सकते हैं कि दोनों विमान एक-दूसरे के समानांतर उड़ रहे थे। इस दौरान दोनों की दिशा अचानक बदलती है और फिर वह आमने-सामने से टकरा जाते हैं। टकराने के बाद दोनों पायलट अपना नियंत्रण खो देते हैं और दोनों विमान जमीन पर आ गिरते हैं। जैसे ही वह नीचे गिरते हैं, वैसे ही विमानों में आग लग जाती है। इसमें दोनों पायलटों की मौत हो जाती है। विमानों के एक्सीडेंट के बाद वहां हड़कंप मच जाता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article