वायरल न्यूज़

Video: स्कूटी में तेल डलवाने गई थीं दो युवतियां, तभी गाय ने कर दिया हमला, देखें कैसे बचाई जान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 26, 2023, 06:36 PM IST

Cow Attack Viral Video: दोनों युवतियां स्कूटी से सीधे चली जा रही थीं। तभी एक गाय उनके ऊपर अचानक से हमला कर देती है। गाय जैसे ही उन्हें खदेड़ना शुरू करती है, वैसे ही दोनों युवतियों को पता चल जाता है। इसके बाद वह स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाती हैं।

Image

गाय का हमला (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • खतरनाक वीडियो हुआ वायरल
  • गाय ने किया लड़कियों पर हमला
  • वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

Cow Attack Viral Video: सड़कों पर बहुत सारे आवारा पशु घूमते रहते हैं। कई बार यह आवारा पशु बिना कुछ बोले ही लोगों पर हमला कर देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो दो युवतियों से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवतियां एक पेट्रोल पंप पर स्कूटी में तेल डलवाने पहुंची थीं। इस दौरान एक गाय उन पर हमला कर देती है। इसके बाद जो नजारा दिखता है, वह बहुत ही खौफनाक है।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों युवतियां अपनी स्कूटी से सीधे चली जा रही थीं। इसी बीच एक गाय उनके ऊपर अचानक से हमला कर देती है। जैसे ही गाय उन्हें खदेड़ना शुरू करती है, वैसे ही दोनों युवतियों को पता चल जाता है। इसके बाद दोनों बहुत ही स्पीड में स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाती हैं। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी वीडियो में दिख रही तारीख के मुताबिक, घटना 23 जून 2019 की है। हालांकि, इन दिनों फिर से यह वीडियो वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि युवतियां जैसे ही पेट्रोल पंप पर पहुंचती है। वह चलती स्कूटी से कूद जाती हैं। अगर एक सेकंड की भी देरी होती तो गाय उनको खतरनाक तरीके से सींग मार देती। आप देख सकते हैं कि स्कूटी जमीन पर पलट जाती है और लड़कियां तेज रफ्तार से वहां से भाग जाती हैं।अंत में गाय पेट्रोल पंप के नोजल से टकराती है। इससे नोजल नीचे पलट जाता है। सोचिए जब गाय की टक्कर से इतना मजबूत नोजल नीचे पलट गया तो युवतियों को गाय कितने गंभीर तरीके से घायल करती। वीडियो को @neartodie नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article