Viral Video Today: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बाढ़ के दौरान एक मगरमच्छ गांव की आबादी तक पहुंच गया। हैरान होंगे मगरमच्छ देखते ही लड़कों ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह बांधकर किसी बच्चे की तरह बाइक पर बिठा लिया। मगरमच्छ को बाइक पर बिठाने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग इस अनोखी घटना को देखकर हैरान हैं।
बाइक पर बिठाया मगरमच्छ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़के दरअसल मगरमच्छ को बाइक पर बिठाकर उसे नदी में छोड़ने के लिए ले गए। नेटिजन्स ने इस वीडियो को साझा करते हुए लड़कों की तारीफ की है, बाढ़ जैसे संकट में भी शांति और समझदारी से काम ले रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
मालूम हो मगरमच्छ को पकड़कर बाइक बिठाने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
